उपनाम: बिहार राजनीति
बिहार: खान सर–रौशन सर विवाद में सीबीआई जांच की उठी मांग, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र
पटना के दो कोचिंग संचालकों खान सर और रौशन सर के बीच चल रहे विवाद और रौशन सर के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
तेजप्रताप यादव ने भी सरकारी सुरक्षा लौटाई, बोले- 'अब कुछ हुआ तो सम्राट सरकार जिम्मेदार'
बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अब उनकी सुरक्षा की जवाबदेही सरकार की होगी।
10 सर्कुलर रोड पर सस्पेंस कायम! आखिर कब खाली होगा राबड़ी देवी का बंगला? आज खत्म हो रही मोहलत
राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करने की समयसीमा सोमवार को समाप्त हो रही है, जबकि भवन निर्माण विभाग का 15 दिन का अल्टीमेटम भी आज अपने आखिरी पड़ाव पर है।
बिहार की अनोखी सियासत: बिना सदन सदस्यता दो बार मंत्री बने दीपक प्रकाश, सम्राट से कुशवाहा तक जता रहे भरोसा
आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश अब तक दो बार बिना किसी सदन का सदस्य बने पंचायती राज मंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं। एमएलसी बनने की राह न दिखने के बावजूद सीएम सम्राट चौधरी और उपेंद्र कुशवाहा दावा कर रहे हैं कि वे मंत्री बने रहेंगे।
कंगन विवाद पर छोटू छलिया का करारा जवाब, बोले- 'नीरज कुमार को मेरे सामने बैठा दीजिए, उनसे भी गिफ्ट ले लूंगा'
लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी देवी द्वारा सिंगर छोटू छलिया को कंगन भेंट किए जाने पर सियासी विवाद खड़ा हो गया, जिस पर जदयू नेता नीरज कुमार ने ईओयू से जांच की मांग की है। अब इस पूरे मामले पर छोटू छलिया की प्रतिक्रिया सामने आई है।
NEET विवाद पर राहुल गांधी की रणनीति, 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन, केंद्र के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान का ऐलान मुमकिन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में बड़े छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे और NEET में धांधली व युवाओं के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरेंगे। माना जा रहा है कि वे यहीं से राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा कर सकते हैं।
एनडीए के पास 24 विधायक, सिर्फ 4 की कमी: झारखंड राज्यसभा चुनाव में किसका पलड़ा भारी? सरयू राय के बयान से सियासी सरगर्मी
झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा, जिसमें तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। एनडीए के पास 24 विधायक हैं और जीत के लिए सिर्फ 4 अतिरिक्त वोट चाहिए, वहीं सरयू राय के क्रॉस वोटिंग के संकेत ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
राबड़ी देवी के 'हीरे जड़ित कंगन' को लेकर बिहार में सियासी घमासान, JDU एमएलसी ने EOU से जांच की मांग की
लालू यादव के जन्मदिन पर लोक गायक छोटू छलिया को कथित तौर पर भेंट किए गए हीरे जड़ित कंगन पर बिहार की सियासत गरमा गई है। जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने आर्थिक अपराध इकाई को पत्र लिखकर कंगन की खरीद, भुगतान और स्रोत की जांच की मांग की है।
पवन सिंह सहित बिहार विधान परिषद के 10 प्रत्याशी बिना मुकाबले निर्वाचित, किसी ने नहीं लौटाया नामांकन
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पहली बार परिषद में पहुंचे हैं।
एक एमएलसी सीट का वादा! आरएलएम ने बीजेपी के साथ हुए गुप्त समझौते का पत्र किया वायरल
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा किया है, जिसमें दावा है कि तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुनाव के दौरान पार्टी को एक विधान परिषद सीट देने पर लिखित सहमति दी थी। दीपक प्रकाश को एमएलसी सीट न मिलने पर यह पत्र वायरल हुआ...
लालू प्रसाद यादव ने मनाया अपना 79वां जन्मदिन, राबड़ी आवास पर देर रात परिवार संग कटा केक; तेजस्वी-तेजप्रताप और रोहिणी ने यूं दी बधाई
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने 79वें जन्मदिन पर देर रात राबड़ी आवास में परिवार के साथ केक काटा। तेजस्वी, तेजप्रताप और रोहिणी ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किए, जबकि आज सभी जिलों में राजद कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर जश्न मनाएंगे।
न विधायक, न MLC फिर भी बने मंत्री: संविधान का यह नियम बताता है निशांत-दीपक की एंट्री क्यों है वैध
बिहार में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में निशांत कुमार और दीपक प्रकाश बिना किसी सदन का सदस्य रहे मंत्री बने हैं। संविधान की धारा 75(5) और 164(4) के तहत यह संभव है, बशर्ते वे 6 महीने के भीतर किसी सदन के सदस्य बन जाएं।
बिहार-झारखंड के सियासी संकेत: हेमंत-तेजस्वी ने परिवारवाद से बनाई दूरी, नीतीश ने लगाई मुहर, कुशवाहा की नहीं चली
क्षेत्रीय दलों के लिए परिवारवाद बार-बार राजनीतिक नुकसान का कारण बनता रहा है, फिर चाहे वह पश्चिम बंगाल हो, तमिलनाडु, बिहार या उत्तर प्रदेश। हालांकि हेमंत सोरेन और उमर अब्दुल्ला जैसे कुछ नेता इसके अपवाद बने हुए हैं।
पटना लौटते ही तेजस्वी का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला, बंगला और सुरक्षा को लेकर भी घेरा
दिल्ली से पटना पहुंचते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध और प्रशासनिक नाकामी के आरोप लगाए। उन्होंने आवास, सुरक्षा और कई योजनाओं को लेकर भी तीखे सवाल उठाए।
आरजेडी में फैसलों की असली डोर किसके हाथ? सुनील सिंह को विधान परिषद टिकट देकर पार्टी ने दिया बड़ा संकेत
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने डॉ. सुनील कुमार सिंह को दोबारा उम्मीदवार बनाया है, जिससे पार्टी की भीतरी राजनीति और नेतृत्व को लेकर नई बहस छिड़ गई है।