उपनाम: अंतरराष्ट्रीय समाचार
चीन के शिपयार्ड में बड़ा हादसा: कार्गो जहाज में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत और पांच लापता
चीन के किंगदाओ शहर में एक मरम्मत के लिए खड़े विदेशी कार्गो जहाज में भयानक आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की जान चली गई है। हादसे के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों को खोजने और दोषियों पर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए हैं।
केप वर्डे में भीषण बस हादसा: खाई में गिरने से 25 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल
अफ्रीकी देश केप वर्डे में स्कूली छात्रों से भरी एक बस के 30 मीटर गहरी खाई में गिरने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। राष्ट्रपति जोसे मारिया नेवेस ने इस घटना को एक बड़ी त्रासदी करार दिया है।
मैक्सिको में ड्रग कार्टेल का अंत, 15 साल का खूंखार हत्यारा और उसका सरगना चाचा मुठभेड़ में ढेर
मैक्सिको के मिचोआकन में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक बड़ी मुठभेड़ में 15 साल के एक किशोर शूटर और उसके ड्रग तस्कर चाचा की मौत हो गई है। यह दोनों अपराधी लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय थे और अमेरिका को भी इनकी तलाश थी।
ग्रीस में बड़ा हादसा: एयर शो के दौरान क्रैश हुआ एफ-4 फाइटर जेट, दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत
ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास एक एयर शो में ग्रीक वायुसेना का एफ-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दोनों पायलटों की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने दी खास बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को युद्ध के बाद के इतिहास में इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाली प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है।
फिलीपींस: बाढ़ में डूबा चर्च, कमर तक पानी में खड़ी होकर दूल्हा-दुल्हन ने रचाई शादी
फिलीपींस के एक इलाके में भीषण बाढ़ के बावजूद एक जोड़े ने अपना विवाह समारोह नहीं टाला और घुटनों से ऊपर तक भरे पानी के बीच चर्च पहुंचकर शादी की रस्में पूरी कीं।
ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की खुली चुनौती: बदला लेने की कोशिश की तो अंजाम होगा बेहद भयानक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने जवाबी कार्रवाई की, तो उसे अब तक के सबसे विनाशकारी हमले का सामना करना पड़ेगा।
यूक्रेन पर रूसी हमले में 12 लोगों की मौत, एक भारतीय नागरिक की जान जाने की पुष्टि
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस द्वारा किए गए भीषण हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत की जानकारी दी है, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में खूनी खेल, महिला ने दो लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत
अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित मशहूर टाइम्स स्क्वायर के पास एक महिला ने राहगीरों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर महिला की भी जान चली गई।
यूक्रेन की राजधानी कीव के निकट रूसी हवाई हमला, 27 लोगों की मौत से मचा हाहाकार
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा जिले में एक भीषण हवाई हमला किया है, जिसमें कम से कम 27 नागरिकों की जान चली गई है।
लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका करना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, कनाडा के साथ ट्रेड वॉर के बीच नया विवाद
अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने लेक ओंटारियो का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
गिनी की राजधानी कोनाक्री में बड़ा हादसा, कचरे का विशाल पहाड़ ढहने से 30 लोगों की मौत
पश्चिम अफ्रीका के गिनी में भारी बारिश के चलते कचरे का एक बड़ा ढेर गिरने से 30 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि बचाव अभियान अभी भी जारी है।
बांग्लादेश में हैवानियत: एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, घर के अलग-अलग हिस्सों में मिले शव
बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने घर के अंदर से रिटायर्ड शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे के शव बरामद किए हैं।
कनाडा के गुरुद्वारे में चाकू से हमला, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने जताई नाराजगी और सिख समुदाय को दिया भरोसा
कनाडा के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर प्रार्थना के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने इस घटना की निंदा करते हुए समुदाय के प्रति एकजुटता जाहिर की है।
बेल्जियम में DNA टेस्ट का कमाल, कार बेचने वाला युवक रातों-रात बना राजकुमार
बेल्जियम के शाही परिवार से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है, जहां एक सामान्य कार सेल्समैन ने DNA जांच के जरिए अपनी पहचान साबित की और उसे प्रिंस लॉरेंट का बेटा स्वीकार कर लिया गया है।