उपनाम: अंतरराष्ट्रीय समाचार
सऊदी अरब में इलाजरत कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में सुधार, मुंबई से परिवार पहुंचा विमानन कंपनी की जांच जारी
दुबई से इजरायल के बीच उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल कैप्टन स्मित मच्छार की स्थिति में अब सुधार है। एयरलाइन ने सुरक्षा कारणों से अपनी उड़ानों को फिलहाल रोक दिया है।
कनाडा में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, चार लोगों की जान गई, जांच में जुटी एजेंसियां
कनाडा के मॉन्ट्रियल के पास एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई, घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई थी।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी चिंता, बोले- हर महीने 25 हजार लोगों की जान जा रही
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को कभी न खत्म होने वाला युद्ध करार दिया है। उन्होंने भारी मानवीय नुकसान पर दुख जताते हुए इस जंग को तुरंत समाप्त करने का आह्वान किया है।
सूडान में खदान धंसने से 11 लोगों की मौत, सात दिन में दूसरा बड़ा हादसा
सूडान के रेड सी इलाके में सोने की एक खदान ढहने से 11 मजदूरों ने जान गंवा दी और 30 घायल हुए हैं। महज एक हफ्ते पहले ही देश के दूसरे हिस्से में ऐसी ही एक दुर्घटना में 82 लोगों की मौत हो चुकी है।
रूस में संसद का चुनाव: क्या है 'स्टेट ड्यूमा' और कैसे तय होता है सीटों का समीकरण? समझें पुतिन, कम्युनिस्ट और विपक्षी दलों का पूरा चुनावी गणित
यूक्रेन के साथ जारी सैन्य संघर्ष के बीच रूस में संसद के निचले सदन यानी 'स्टेट ड्यूमा' के लिए मतदान हो रहा है। इस विशेष रिपोर्ट में जानिए रूस की जटिल चुनावी व्यवस्था, प्रमुख राजनीतिक दलों की स्थिति और क्रेमलिन के लिए इस चुनाव के मायने।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल नहीं हो पाएंगे महमूद अब्बास, अमेरिका ने वीजा आवेदन ठुकराया
अमेरिका ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास का वीजा आवेदन खारिज कर दिया है, जिससे वे न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
चीन के शिपयार्ड में बड़ा हादसा: कार्गो जहाज में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत और पांच लापता
चीन के किंगदाओ शहर में एक मरम्मत के लिए खड़े विदेशी कार्गो जहाज में भयानक आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की जान चली गई है। हादसे के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों को खोजने और दोषियों पर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए हैं।
केप वर्डे में भीषण बस हादसा: खाई में गिरने से 25 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल
अफ्रीकी देश केप वर्डे में स्कूली छात्रों से भरी एक बस के 30 मीटर गहरी खाई में गिरने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। राष्ट्रपति जोसे मारिया नेवेस ने इस घटना को एक बड़ी त्रासदी करार दिया है।
मैक्सिको में ड्रग कार्टेल का अंत, 15 साल का खूंखार हत्यारा और उसका सरगना चाचा मुठभेड़ में ढेर
मैक्सिको के मिचोआकन में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक बड़ी मुठभेड़ में 15 साल के एक किशोर शूटर और उसके ड्रग तस्कर चाचा की मौत हो गई है। यह दोनों अपराधी लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय थे और अमेरिका को भी इनकी तलाश थी।
ग्रीस में बड़ा हादसा: एयर शो के दौरान क्रैश हुआ एफ-4 फाइटर जेट, दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत
ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास एक एयर शो में ग्रीक वायुसेना का एफ-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दोनों पायलटों की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने दी खास बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को युद्ध के बाद के इतिहास में इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाली प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है।
फिलीपींस: बाढ़ में डूबा चर्च, कमर तक पानी में खड़ी होकर दूल्हा-दुल्हन ने रचाई शादी
फिलीपींस के एक इलाके में भीषण बाढ़ के बावजूद एक जोड़े ने अपना विवाह समारोह नहीं टाला और घुटनों से ऊपर तक भरे पानी के बीच चर्च पहुंचकर शादी की रस्में पूरी कीं।
ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की खुली चुनौती: बदला लेने की कोशिश की तो अंजाम होगा बेहद भयानक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने जवाबी कार्रवाई की, तो उसे अब तक के सबसे विनाशकारी हमले का सामना करना पड़ेगा।
यूक्रेन पर रूसी हमले में 12 लोगों की मौत, एक भारतीय नागरिक की जान जाने की पुष्टि
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस द्वारा किए गए भीषण हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत की जानकारी दी है, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में खूनी खेल, महिला ने दो लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत
अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित मशहूर टाइम्स स्क्वायर के पास एक महिला ने राहगीरों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर महिला की भी जान चली गई।