अंतरिक्ष से एक छोटा एस्टेरॉयड तेजी से पृथ्वी के वायुमंडल की ओर बढ़ रहा है जो आज रात ऑस्ट्रेलिया के ऊपर एक चमकदार उल्कापिंड के रूप में नजर आएगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक इससे किसी खतरे की संभावना नहीं है और यह वातावरण में प्रवेश करते ही जलकर नष्ट हो जाएगा।
मैक्सिको के मिचोआकन में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक बड़ी मुठभेड़ में 15 साल के एक किशोर शूटर और उसके ड्रग तस्कर चाचा की मौत हो गई है। यह दोनों अपराधी लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय थे और अमेरिका को भी इनकी तलाश थी।
पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद साथी चीन ने अब बलूचिस्तान में जारी माइनिंग प्रोजेक्ट्स से अपने हाथ पीछे खींचना शुरू कर दिया है। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने इस बात का दावा करते हुए पाक हुकूमत की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
पश्चिमी ईरान के कुर्दिस्तान और हमेदान प्रांत को जोड़ने वाले मार्ग पर एक ईंधन टैंकर में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई वाहन आग की चपेट में आ गए।
वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन की सेनाएं अरुणाचल प्रदेश में पहली बार कोर कमांडर स्तर की सैन्य वार्ता करने जा रही हैं। यह महत्वपूर्ण बैठक भारतीय सीमा के भीतर वाचा-दमाई सीमा बैठक स्थल पर आयोजित की जाएगी।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच चीन ने किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे परियोजना में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है, जो उसे समुद्री मार्गों पर निर्भर रहे बिना सीधे ऊर्जा-समृद्ध पश्चिम एशिया से जोड़ेगा।
कांगो की राजधानी किंशासा में एक शादी समारोह के दौरान बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास एक एयर शो में ग्रीक वायुसेना का एफ-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दोनों पायलटों की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है।
ईरान ने अपने तीन तेल टैंकरों पर हुए अमेरिकी हमलों का कड़ा जवाब देते हुए अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों पर मिसाइलें दागी हैं, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है।
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि प्रशांत महासागर में तेजी से पनप रहा एल नीनो आने वाले महीनों में भीषण तबाही का कारण बन सकता है, जिससे सूखा, बाढ़ और जंगल की आग जैसी आपदाएं बढ़ सकती हैं।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने भारत के बजाय देश के भीतर से ही बड़े खतरों का अंदेशा जताया है।
सिंध प्रांत के संभावित बंटवारे को लेकर पाकिस्तान की राजनीति में तनाव बढ़ गया है, जहां बिलावल भुट्टो जरदारी ने साफ कर दिया है कि वे अपनी राजनीतिक जमीन के साथ किसी भी समझौते के खिलाफ हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर सैन्य कार्रवाई को तीन दिनों के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है। यह कदम अमेरिकी दूतों के मॉस्को दौरे के दौरान उठाया गया है।
नेपाल के दार्चुला जिले में एक बड़ा भूस्खलन होने से चौलानी नदी का बहाव आंशिक रूप से बाधित हो गया है, जिससे निचले इलाकों में अचानक भीषण बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 24 सितंबर को अमेरिका की यात्रा के दौरान अपने साथ एक बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल ले जाने की तैयारी में हैं, जिसे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।