विश्व
एक घंटा पहले
2
विचारों
आसमान में मची खलबली
इजरायल के तेल अवीव शहर से ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना की ओर उड़ान भरने वाले एक विमान में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। जिस समय यह धमकी मिली, विमान आसमान में सफर कर रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल विमान को बुल्गारिया की ओर मोड़ने का फैसला किया और वहां एक आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। वर्तमान में विमान की गहन सुरक्षा जांच की जा रही है।
विमान में सवार थे इतने लोग
यह घटना ऑस्ट्रियन एयरलाइंस के एक एयरबस A320 विमान के साथ हुई। इस उड़ान में कुल 51 यात्री यात्रा कर रहे थे, जबकि चालक दल के 6 सदस्य भी विमान में मौजूद थे। अभी फ्लाईदुबई विमान से जुड़ी हाईजैकिंग की कोशिश की घटना को बीते एक महीना भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर विमान में बम की धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
क्या है पूरा मामला
जब यह विमान रोमानिया के हवाई क्षेत्र के पास से गुजर रहा था, तभी बम होने की धमकी प्राप्त हुई। इस सूचना के मिलते ही संबंधित सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हो गईं। आनन-फानन में विमान को सोफिया हवाई अड्डे पर उतरने का निर्देश दिया गया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया गया है और अधिकारी विमान के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार के संदिग्ध सामान का पता लगाया जा सके।
Comments
0 comment