ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की डोनाल्ड ट्रंप की योजना की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसा बड़ा देश समुद्री डाकू की तरह काम नहीं कर सकता।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले माल पर 20 फीसदी शुल्क लगाने की योजना पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे अनुचित करार दिया है।
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता संघर्ष अब सऊदी अरब तक फैल गया है, जहां हूती विद्रोहियों ने मिसाइल से हमला किया है। वहीं, अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में कड़े प्रतिबंध लागू करने का ऐलान किया है, जिससे वैश्विक बाजार में हलचल मच गई है।
ईरान ने होर्मुज में यूएई के दो तेल टैंकरों पर मिसाइल से हमला कर दिया है, जिसमें एक भारतीय नाविक की जान चली गई है और आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मिस्र के लक्सर में पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन मकबरे को खोज निकाला है जो लगभग 3,000 साल पुराना बताया जा रहा है। इस खोज से प्राचीन न्यू किंगडम काल के सामाजिक और धार्मिक रहस्यों के बारे में नई जानकारी मिलने की उम्मीद है।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस तेजी से फैल रहा है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव बढ़ गया है और सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सरकार विरोधी प्रदर्शन 34वें दिन में प्रवेश कर चुके हैं, जहां प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी शासकों के दमनकारी रवैये और झूठे वादों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
चीन की विस्तारवादी नीतियों से तंग आकर अब पड़ोसी देश अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहे हैं। वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलिपींस जैसे देशों द्वारा भारत से ब्रह्मोस मिसाइल की खरीद चीन के लिए एक नई चुनौती बनकर उभरी है।
चीन में लगातार आ रहे तूफानों ने भारी तबाही मचा रखी है, जहां मेसाक के कहर के बाद अब बावी तूफान के खतरे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
नेपाल में प्रशासन की सख्त अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई और सुविधाओं के अभाव के चलते जनता सड़कों पर उतर आई है। बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार पर गरीबों के दमन और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने का आरोप लग रहा है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है, जहां लगातार दूसरे दिन अमेरिकी बमबारी में दो लोगों की मौत की खबर है और शांति वार्ता पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। शादी समारोह से घर लौट रहे मेहमानों से भरी पिकअप वैन दो ट्रकों के बीच फंस गई थी।
इजरायल की संसद ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में आम चुनाव तय समय पर 27 अक्टूबर 2026 को ही होंगे, जिससे समय से पहले मतदान की अटकलों पर विराम लग गया है। यह चुनाव प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए अपनी गिरती साख और युद्ध के बाद के नेतृत्व को साबित करने की...
सोमवार को अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर फिर से हमले शुरू किए हैं, जिसके जवाब में ईरान ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है।
कनाडा के टोरंटो में आयोजित एक लोकप्रिय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान अचानक हुई गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।