बलूचिस्तान में बढ़ते हमलों और पाकिस्तान सरकार की विफलता के बीच सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अपने ही नागरिकों को विदेशी एजेंट करार दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान बलूचिस्तान में पाक सेना की बढ़ती लाचारी और हार को दर्शाता है।
रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के शहर क्रिवी रिह में एक शॉपिंग मॉल को ड्रोन हमले का निशाना बनाया है, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत और जेल में उनके साथ हो रहे व्यवहार को लेकर उनकी बहन उज्मा खान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उज्मा का दावा है कि इमरान को समय और तारीख तक का होश नहीं है और सरकार उन्हें अंधेरे में रखकर प्रताड़ित कर रही है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए मिस्त्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की तरह हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उनकी बहन उजमा खान ने जेल में इमरान की बिगड़ती सेहत और मानसिक प्रताड़ना का हवाला देते हुए...
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं और उनके परिवार को उनकी सुरक्षा को लेकर गहरा डर सता रहा है। इस मुश्किल दौर में उनके निजी डॉक्टर आसिम यूसुफ और फैसल सुल्तान कानूनी और मेडिकल मोर्चों पर उनकी जान बचाने के...
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात समेत खाड़ी देशों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया है। इन लोगों पर वीजा नियमों के उल्लंघन, सुरक्षा चिंताओं और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं।
बेल्जियम के शाही परिवार से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है, जहां एक सामान्य कार सेल्समैन ने DNA जांच के जरिए अपनी पहचान साबित की और उसे प्रिंस लॉरेंट का बेटा स्वीकार कर लिया गया है।
अमेरिका से हमेशा के लिए भारत लौट रहे एक भारतीय परिवार की विदाई का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान परिवार की बुजुर्ग अमेरिकी पड़ोसी उन्हें गले लगाकर भावुक हो गईं और उनसे न जाने की गुहार लगाती रहीं।
कोरोना महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर से अब एचआईवी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। हालिया शोध में पता चला है कि वर्ष 2018 से 2025 के बीच बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय छात्र एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं।
भारत में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच पाकिस्तानी चीनी मिलों ने अपना अतिरिक्त स्टॉक निकालने के लिए भारत को निर्यात करने की अनुमति मांगी है।
बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पिशिन जिले के सरनान कस्बे और बोलान के कहातान थाने पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया है। विद्रोहियों ने सरकारी कार्यालयों को आग लगा दी और पुलिस स्टेशन को विस्फोट से उड़ा दिया।
सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री लुटेरों ने एक कार्गो जहाज को हाईजैक कर लिया है, जिस पर तुर्की के सैन्य हथियार लदे थे। इस जहाज पर सवार 10 सदस्यीय चालक दल में कम से कम छह भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
पाकिस्तान में सैन्य ढांचे के पुनर्गठन के बीच फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने जनरल सैयद आमिर रजा को नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड का कमांडर नियुक्त किया है, जो पाकिस्तान की रणनीतिक और सैन्य गतिविधियों में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें वापस अदियाला जेल भेज दिया गया है।
पेरू के दक्षिणी इलाके में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र जमीन के काफी भीतर होने के कारण बड़े नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।