गाय पालन के इच्छुक लोगों के लिए यूपी सरकार दो देसी नस्ल की गायों के पालन पर 40 प्रतिशत यानी करीब 80 हजार रुपए तक की सब्सिडी दे रही है। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर दस्तावेज़ों की जांच के बाद लाभ मिलेगा।
नोएडा एनसीआर में सक्रिय रिक्की राज ने खुद बाल मजदूरी से अपना सफर शुरू किया और आज 'छोटू फाउंडेशन' के जरिए हजारों जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा से जोड़ रहे हैं। फिरोजाबाद से शुरू हुई उनकी 'छोटू की पाठशाला' अब देश के कई राज्यों तक पहुंच चुकी है।
उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों से तापमान में हल्की गिरावट आई है और शनिवार 13 जून को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में मानसून के 22 से 23 जून तक सक्रिय होने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर नोएडा की सड़कों पर 110 नई इलेक्ट्रिक बसें रवाना कीं, जिनमें पहली बार 10 आलीशान डबल डेकर बसें शामिल हैं। गौर सिटी, परी चौक और जेवर एयरपोर्ट का सफर अब महज 10 रुपये के न्यूनतम किराए में संभव होग...
गोंडा के मनकापुर स्थित झिलाही बाजार निवासी वैद्य विष्णुदत्त प्रजापति घर पर ही पारंपरिक आसवन विधि से मकोय का अर्क तैयार कर रहे हैं, जो उनके लिए आमदनी का बेहतर जरिया बन गया है। यह अर्क बाजार में 380 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डॉक्युमेंट में बुंदेलखंड के लिए दो नए एम्स की मांग की है। यह कदम जहां क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देगा, वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सियासी लाभ भी पहुंचा सकता है।
वाराणसी नगर निगम ने शहर की भारत रत्न और पद्मविभूषण हस्तियों के घरों में उनके नाम पर म्यूजियम बनाने की योजना बनाई है, जिस पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। इस परियोजना के लिए कुशीनगर की कसया तहसील के 33 गांवों में जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है।
वाराणसी में बॉयज हॉस्टल की पांचवीं मंजिल पर मिली नर्सिंग छात्रा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह उजागर हुई है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में सुरक्षा खामियां पकड़ने वाले 19 वर्षीय एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी को आईआईटी कानपुर ने अपनी साइबर सिक्योरिटी टीम में इंटेलिजेंस इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया है। हाल ही में 12वीं पास करने वाले निसर्ग के पास कोई इंजी...
पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी को लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के एक गार्डन में धरने की अनुमति मिल गई है, जहां कई जिलों से युवा पहुंच चुके हैं। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके भी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा-कांग्रेस के मिलकर लड़ने की तस्वीर साफ है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बयान ने नेतृत्व को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वाराणसी को 66000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात मिली, जिसने शहर के बुनियादी ढांचे और धार्मिक पर्यटन का चेहरा बदल दिया। रोपवे, रिंग रोड, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और कई अस्पतालों ने काशी को नई पहचान दी है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पहली बार इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो रही है। 15 जून से 100 इलेक्ट्रिक और 10 डबल डेकर बसें चार रूटों पर चलेंगी, जिनका किराया 20 से 50 रुपये के बीच रहेगा।
गर्मियों में खीरे की बेल की पत्तियां नीचे की ओर झुक रही हों या सफेद पड़ रही हों तो यह थ्रिप्स, सफेद मक्खी या ब्लाइट जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। कृषि एक्सपर्ट डॉ. विमल कुमार से जानें इन कीटों-रोगों के लक्षण और सही रासायनिक छिड़काव का तरीका।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।