'अरे अखिलेश जी, आपकी सरकार में नकल करके पास हुआ..', अरुण राजभर ने सपा प्रवक्ता की स्पेलिंग पर ली चुटकी उत्तर प्रदेश एक महीने पहले 42
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद के ट्वीट पर अरुण राजभर ने करारा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने चांद की हिंदी स्पेलिंग पर कटाक्ष किया।

अरुण राजभर का सपा प्रवक्ता को जवाब

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) और सुभासपा के बीच शब्दों की जंग जारी है। हाल ही में सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने अरुण राजभर को सपा में शामिल होने की सलाह दी थी, जिसके जवाब में राजभर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया। उन्होंने चांद को कमजोर छात्र बताते हुए उनकी हिंदी स्पेलिंग पर सवाल उठाए।

फखरुल हसन चांद की स्पेलिंग पर तंज

अरुण राजभर ने अपने ट्वीट में कहा, "ये अखिलेश यादव जी के प्रवक्ता हैं, जो एक राग्राफ भी ठीक से नहीं लिख सकते हैं। ये पिछड़े वर्गों के लिए राजनीति करते हैं, लेकिन 'पिछड़े वर्ग' की स्पेलिंग भी सही नहीं लिख पाते। इन्होंने 'pichdo' लिखा है और 'dabav' की जगह 'dbaao' लिखा है। इन्हें ये भी नहीं पता कि कॉमा कहां लगाना है या फुल स्टॉप कहां नहीं लगाना है।"

सपा पर कटाक्ष

राजभर ने आगे कहा, "अरे अखिलेश जी, लगता है ये भी आपकी सरकार में नकल करके पास हुआ है, इसीलिए ये ठीक से हिंदी भी नहीं लिख पाता। आपने इसे लैपटॉप भी दिया होगा। अखिलेश जी, अभी भी समय है। इसे उत्तर प्रदेश के किसी प्राइमरी स्कूल में भर्ती करवा दीजिए। वहां अब बहुत अच्छी पढ़ाई होती है।"

शिक्षा पर जोर

उन्होंने कहा, "जब ये उत्तर प्रदेश सरकार के स्मार्ट स्कूल की स्मार्ट क्लास में बैठेगा, तो पढ़ना-लिखना सीख जाएगा। अब उत्तर प्रदेश में आपके समय जैसी नकल वाली व्यवस्था नहीं है। सिर्फ वही पास होते हैं जो मेहनत करते हैं। अगर ये मेहनत करेगा, तो आपका प्रवक्ता भी पास हो जाएगा। वैसे भी पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती है।"

चेतन तिवारी पाबना के उत्तर प्रदेश संवाददाता हैं और राज्य की राजनीति, प्रशासन तथा जमीनी मुद्दों को कवर करते हैं। लखनऊ में रहते हुए वे जिलों से लेकर विधानसभा तक की खबरें संतुलित रिपोर्टिंग के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। आम लोगों के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर उनका खास फोकस रहता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप