सागर जिले की हनौता बांध सिंचाई परियोजना अपने अंतिम पड़ाव पर है और अधिकारियों के मुताबिक करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। परियोजना शुरू होने के बाद किसान साल में तीन फसलें ले सकेंगे।
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक महिला घरेलू गैस सिलेंडर और चूल्हे की मदद से अपने घर में ही महुआ शराब तैयार कर रही थी। पुलिस ने छापा मारकर करीब 200 लीटर शराब बरामद की और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।
रायपुर में कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से किए जाने पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताते हुए कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं।
गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत कुल नौ आरोपियों को हथियार प्रदर्शन से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। यह राहत ऐसे समय मिली है जब इस केस की जांच अब सीआईडी कर रही है।
बिहार के मधुबनी जिले के पडौल थाना क्षेत्र से इज़हारुल हक नामक व्यक्ति को मध्य प्रदेश पुलिस और बिहार एटीएस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लगातार संपर्क में था।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद राजघराने में पारिवारिक कलह के चलते गोली चलने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सदियों पुराने इस राजवंश का इतिहास चर्चा में आ गया है।
कैंची धाम के स्थापना दिवस पर देश-विदेश से हजारों भक्त नैनीताल पहुंचे हैं। प्रशासन के अनुसार अब तक 22 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा नीम करौली के दर्शन कर चुके हैं।
उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज का स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास से मनाया जा रहा है, जहां देश-विदेश से आए लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है और भक्तों को बाबा का प्रिय मालपुआ प्रसाद बांटा जा रहा है।
बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय के छोटे आकार वाले कम लागत पॉलीहाउस में 45 डिग्री से अधिक तापमान के बावजूद खीरे की शानदार उपज मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े पैमाने पर अपनाने पर यह मॉडल किसानों की आय बढ़ा सकता है।
जयपुर की चारदीवारी में बसे ठठेरों के रास्ते में आज भी तांबे, पीतल और कांसे के हाथ से बने बर्तन तैयार होते हैं, लेकिन बाजार में घटती मांग ने कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है।
इंदौर में 55 वर्षीय कंप्यूटर डिजाइनर राजुल शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई और अंतिम संस्कार से पहले बेटे का शव देखते ही उनकी 75 वर्षीय मां किरण शर्मा भी सदमे में चल बसीं।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच आग लगने की अफवाह के बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और दूसरे ट्रैक पर उतर गए, जहां सामने से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जांच के...
शिमला के संजौली स्थित निजी स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की उन्हीं के स्कूल के गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके सिर पर तीन गोलियां लगीं, जिनमें दो आरपार निकल गईं और एक भीतर ही फंसी रह गई।
बिलासपुर में हल्दी की खेती किसानों के लिए कमाई का नया जरिया बन रही है। उन्नत किस्मों से प्रति हेक्टेयर 250 से 300 क्विंटल तक उत्पादन और 2.5 लाख से 3 लाख रुपये तक का शुद्ध लाभ संभव है।
जयपुर के खोह नागोरियान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। जांच में सामने आया कि हादसे वाले दिन तड़के दिल्ली से चार टेम्पो में बारूद और पटाखा बनाने का सामान पहुंचा था।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।