खुले कंटेनरों, कैनों और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बेचने पर लगी रोक से हिमाचल के किसानों और बागवानों के काम ठप पड़ने लगे हैं। राज्य सरकार ने मामला केंद्र के सामने उठाने और तेल कंपनियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि बिहार की राजधानी पटना का नाम बदलकर अब पाटलिपुत्र रखा जाएगा।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती तथा सरकारी आवास खाली कराने की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे नीतीश कुमार के इशारे पर उठाया गया राजनीतिक कदम बताया है। विरोध स्वरूप लालू परिवार ने सुरक्षाकर्मियों को लौटा दिया, जबक...
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती और हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूरे होने पर उदयपुर में भव्य आयोजन हो रहे हैं। गांधी ग्राउंड में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे, जबकि मोती मगरी पर प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने व...
अलवर के सैन्य छावनी क्षेत्र से पकड़े गए संदिग्ध युवक कुंदन विश्नोई की जांच तेज हो गई है। शुरुआती पड़ताल में उसके पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क के संपर्क में होने की बात सामने आई है।
मध्य प्रदेश में किसानों की सहूलियत के लिए एमपी किसान ऐप 2 शुरू किया गया है, जिसके जरिए बी-वन खसरा, पीएम किसान, गिरदावरी और सब्सिडी जैसे कई काम घर बैठे ऑनलाइन निपटाए जा सकते हैं।
रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाकर देर रात कार में सवार दो अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
चंबा जिले के डलहौजी स्थित छतरी मोड़ के पास बीती रात एक कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजहों की जांच पुलिस कर रही है।
आईडीएफसी फर्स्ट और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले में हरियाणा कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के घर सीबीआई की टीम पहुंची और रिकॉर्ड की जांच की। उधर इसी मामले में बंद सुरेंद्र जैन को भांजी की शादी में पुलिस सुरक्षा के साथ शामिल होने की अनुमति मिली है।
पंचकूला में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें अपहरण और लूट के दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी दादरी और भिवानी के रहने वाले हैं।
बिहार और महाराष्ट्र के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी देने वाली पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस आज से शुरू हो रही है, जिसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन करीब 1,748 किलोमीटर का सफर तय करेगी और इसमें 'कवच' सुरक्षा प्रणाली समेत कई आधुनिक स...
शिवहर के प्रगतिशील किसान संजीत कुमार आधुनिक पोल्ट्री फार्मिंग से हर लॉट में 5.5 से 6.8 लाख रुपये तक कमा रहे हैं। उनके मुर्गे 45 दिन में तैयार हो जाते हैं और गुणवत्ता ऐसी कि व्यापारी खुद फार्म पहुंचकर खरीदारी करते हैं।
बर्धमान उत्तर विधानसभा सीट की मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा उम्मीदवार संजय दास कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे हैं, जहां उनकी पुनर्गणना याचिका स्वीकार कर ली गई है और सुनवाई 26 जून 2026 को होगी।
कैमूर के सहयोग शिविर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों को साफ संदेश दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने अपराध पर 48 घंटे में कार्रवाई और मुंडेश्वरी धाम के विकास का भरोसा दिलाया।
पक्षियों के स्वर्ग केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीकन कैटफिश यानी मांगुर मछली का फैलाव जलीय जीवन और प्रवासी पक्षियों के भोजन को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे वन विभाग की चिंताएं गहरा गई हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।