IDFC बैंक घोटाला: हरियाणा के वरिष्ठ IAS अधिकारी के आवास पर CBI की दबिश, खंगाले दस्तावेज हरियाणा एक घंटा पहले 3
आईडीएफसी फर्स्ट और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले में हरियाणा कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के घर सीबीआई की टीम पहुंची और रिकॉर्ड की जांच की। उधर इसी मामले में बंद सुरेंद्र जैन को भांजी की शादी में पुलिस सुरक्षा के साथ शामिल होने की अनुमति मिली है।

आईडीएफसी फर्स्ट और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े घोटाले में हरियाणा कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर शिकंजा कसता दिख रहा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम इसी सिलसिले में अधिकारी के आवास पर जा पहुंची और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की।

सुबह पहुंची सीबीआई टीम

जांच एजेंसी की टीम ने सुबह संबंधित ठिकानों पर पहुंचकर कई दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की। हालांकि कार्रवाई का दायरा क्या रहा, क्या बरामद हुआ या मामला किस रूप में दर्ज है, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लेकर अलग-अलग स्तरों पर जानकारी एकत्र की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अधिकारी का घर चंडीगढ़ के सेक्टर 19 में स्थित है। इस पूरी कार्रवाई को लेकर सीबीआई की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सीबीआई हरियाणा कैडर के तीन अधिकारियों के घरों पर जांच कर रिकॉर्ड खंगाल चुकी है।

सुरेंद्र जैन को अदालत से राहत

दूसरी ओर, आईडीएफसी बैंक घोटाले में बंद पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुरेंद्र जैन को भांजी की शादी में शामिल होने के लिए अदालत से बड़ी राहत मिली है। पंचकूला की अदालत ने उन्हें नियमित जमानत देने के बजाय पुलिस सुरक्षा में शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति दी है। इस दौरान वह पूरी तरह न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे।

यह आदेश पंचकूला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विक्रमजीत अरोड़ा की अदालत ने पारित किया। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपी को न तो जमानत पर रिहा माना जाएगा और न ही इसे फरलो का लाभ समझा जाएगा। पूरे समय वह पुलिस की निगरानी में रहेंगे।

3 जुलाई को है भांजी का विवाह

आवेदन में बताया गया कि सुरेंद्र जैन की भांजी दीपिका का विवाह 3 जुलाई को होना है और शादी से जुड़े कार्यक्रम 2 जुलाई से शुरू होंगे। दिल्ली के गाजीपुर स्थित पार्टी हॉल में 2 जुलाई को रस्म आयोजित होगी। बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि सुरेंद्र जैन अपनी भांजी के इकलौते मामा हैं और पारिवारिक रस्मों के निर्वहन के लिए उनकी मौजूदगी जरूरी है।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!