चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की हत्या के मामले में विशेष जांच दल ने मुख्य संदेही संत नंदनवन समेत आधा दर्जन चेलों से गहन पूछताछ शुरू की है। जांच का फोकस जमीन विवाद, नशाखोरी के वीडियो और भू-माफियाओं की धमकियों पर है।
बालोतरा के हाउसिंग बोर्ड बिजलीघर के पास नशे में धुत वाहन चालक ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मध्य प्रदेश में रविवार 7 जून को कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
खाड़ी देशों के तनाव से उपजे गैस संकट के बीच मध्य प्रदेश के सतना में सुरक्षित रखा 50-60 साल पुराना बॉक्स टाइप सोलर कुकर फिर सुर्खियों में है, जो सूरज की रोशनी से डेढ़ से दो घंटे में पूरी थाली तैयार कर देता है।
मौसम विभाग ने रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, गुमला और सिमडेगा समेत झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 7 से 10 जून तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश में 11 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने रविवार को पटना और गया सहित बिहार के 27 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है। राज्य के एक हिस्से में बारिश से राहत है तो दूसरे में अब भी भीषण गर्मी जारी है।
उत्तराखंड में 7 जून रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ सीमावर्ती इलाके भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं।
रायगढ़ के खरसिया में एक युवक ने पहली शादी छिपाकर दूसरी हिंदू महिला से मंदिर में विवाह कर लिया और फिर खुद सुरक्षा मांगने थाने पहुंच गया, जहां उसका झूठ पकड़ा गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में उद्यानिकी विभाग हल्दी और अदरक की खेती पर भारी सब्सिडी दे रहा है, जिससे किसान प्रति एकड़ 60 से 80 हजार रुपये तक की शुद्ध आय कमा सकते हैं।
दुर्ग पुलिस ने नागपुर में संचालित ऑनलाइन सट्टा सेंटर पर छापा मारकर मास्टरमाइंड निशांत गुप्ता समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हर महीने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन कर रहे थे।
जबलपुर के मदन महल थाने में उस वक्त सनसनी फैल गई जब हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज एक युवती ने थाने में ही खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निमधा गांव पहुंचे और आम के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम और मंगल भवन समेत कई विकास कार्यों की घोषणा की।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में जहानाबाद के मोहम्मद सेराज को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पटना एटीएस और जहानाबाद साइबर थाने की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।