मुस्लिम युवक ने पहले हिंदू युवती से रचाई शादी, फिर छिपाकर दूसरी से किया विवाह, खुद थाने पहुंचा तो खुली पोल छत्तीसगढ़ एक घंटा पहले 3
रायगढ़ के खरसिया में एक युवक ने पहली शादी छिपाकर दूसरी हिंदू महिला से मंदिर में विवाह कर लिया और फिर खुद सुरक्षा मांगने थाने पहुंच गया, जहां उसका झूठ पकड़ा गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। मोहम्मद सलीम नाम के एक युवक ने पहले एक हिंदू युवती से शादी की और बाद में उसे काम पर जाने की बात कहकर बिना बताए दूसरी हिंदू युवती से भी विवाह रचा लिया। मामला तब और गंभीर हो गया, जब आरोपी खुद पुलिस सुरक्षा की गुहार लेकर थाने जा पहुंचा और वहीं उसका सारा सच सामने आ गया।

दो हिंदू युवतियों से की शादी

रायगढ़ के खरसिया क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के इस युवक ने पहले एक हिंदू युवती से शादी की और फिर उस पहली शादी को छिपाते हुए दूसरी हिंदू महिला से मंदिर में जाकर विवाह कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद सलीम के रूप में बताई जा रही है। शिकायत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पीड़िता ने बताया कि मोहम्मद सलीम उसके घर के सामने फेरी लगाने आता था। उसने पहले शादी का झांसा दिया और फिर शारीरिक शोषण किया। बाद में साल 2020 में वह उसे दिल्ली ले गया और वहां शादी कर ली।

पीड़िता के अनुसार, करीब 6 साल साथ रहने के बाद सलीम ने दूसरी युवती से शादी कर ली। उसने बताया, "उसने मुझसे 1000 रुपया लिया और कहा कि काम करने जा रहा हूं। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। बाद में एक भैया से मुझे पता चला कि ऐसा हो गया है।"

दूसरी शादी के बाद मांगी सुरक्षा

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सलीम नाम का व्यक्ति एक महिला के साथ आया और बोला कि उन्हें सुरक्षा चाहिए तथा उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा, "जब हमने दस्तावेज जांचे, तो उसके पास शादी का कोई प्रमाणपत्र नहीं था। उसने नोटरी से एक कागज बनवा लिया था कि वे शादीशुदा रहना चाहते हैं। फिर उसने एक फोटो दिखाया कि बजरंगबली के मंदिर में शादी की है। पहले वह खुद को शादीशुदा बता रहा था, जबकि असल में शादी हुई ही नहीं थी।"

दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की मांग

एसएसपी ने आगे बताया कि खरसिया से ही एक और महिला सामने आई, जिसने कहा कि 6 साल पहले आरोपी उसे दिल्ली ले जाकर कथित तौर पर शादी कर चुका है। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही और कहा कि अब वह दूसरी महिला से शादी कर रहा है। महिला ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की इच्छा जताई।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट की भी पड़ताल की जा रही है। आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है और वहां की पुलिस से संपर्क कर उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई जाएगी।

बजरंग दल ने बताया लव जिहाद का मामला

बजरंग दल के विनय दुबे ने इसे लव जिहाद का मामला करार दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 27 तारीख को हिंदू लड़की से शादी की। उनके अनुसार आरोपी ने कहा था कि वह हिंदू धर्म अपनाना चाहता है और मुस्लिम धर्म छोड़ना चाहता है, इसके लिए उसने मदद मांगी थी।

दुबे ने आरोप लगाया, "उसका इंस्टाग्राम चेक किया तो पता चला कि उससे जितनी भी हिंदू लड़कियां जुड़ी हुई हैं, उन सबको वह हाय भेजता रहता है। बाद में पता चला कि खरसिया में यह पहले ही शादीशुदा है और 6 साल से रिलेशनशिप में है। उसने पहली महिला को कुछ नहीं बताया और काम पर जाने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद दूसरी हिंदू लड़की से मंदिर में शादी की और फिर थाने जाकर सुरक्षा मांगी।"

इसकी हिम्मत देखिए कि यह दो-दो हिंदू लड़कियों से शादी कर रहा है और बाद में सुरक्षा भी मांग रहा है। पहले फेरी कर रहा था और उसके बाद घर-घर जा रहा था।
चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!