राजस्थान में 12 जून से 15 जुलाई तक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे, जहां 22 विभाग एक साथ मिलकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे।
सागर जिले से करीब 20 किलोमीटर दूर बसे मेहर गांव की एक पुरानी रहस्यमयी गुफा आज भी पहेली बनी हुई है, जिसमें कथित तौर पर गई एक पूरी बारात कभी वापस नहीं लौटी। ग्रामीण इस गांव को पांडवों से जुड़ा बताते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन की करीब 3.01 करोड़ रुपये की चल संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय ने अस्थायी रूप से कुर्क किया है। जांच में सामने आया कि उन्होंने अपनी वैध आय से लगभग 481 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की।
दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में जमीन में खजाना मिलने की झूठी कहानी सुनाकर नकली सोना बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया। एक मजदूर से 10 हजार रुपये की ठगी के बाद आरोपियों के पास से 1 किलो 242 ग्राम नकली सोना बरामद हुआ है।
भागलपुर के जीआई टैग प्राप्त जर्दालू आम की बिक्री अब मुजफ्फरपुर खादी मॉल में शुरू हो गई है। बढ़ती मांग के बीच ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से एडवांस बुकिंग करा सकते हैं।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाए जाने के स्पीकर के फैसले पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार से एफिडेविट मांगा है, हालांकि फिलहाल इस नियुक्ति पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 जून को होगी।
पहाड़ों के बीच बसा देहरादून प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अपने अनोखे स्ट्रीट फूड के लिए भी मशहूर है, जहां पलटन बाजार से डाकरा बाजार तक के 5 फूड स्पॉट्स के स्वाद के दीवाने आम पर्यटक से लेकर बॉलीवुड सितारे तक हैं।
मां गंगा के तट पर बसे हरिद्वार में बढ़ते हुड़दंग और रील बनाने की होड़ ने तीर्थाटन को महज मौज-मस्ती का साधन बना दिया है। हर की पौड़ी के तीर्थ पुरोहित पंडित कन्हैया ने शास्त्रों के अनुसार हरिद्वार आने के सही नियम बताए हैं।
नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 12 जून को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आंधी, मेघगर्जन और बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इंदौर में नगर निगम के पानी के टैंकर का ब्रेक फेल होने से वह बेकाबू हो गया और 3 से 4 कारों तथा 2 मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे से नाराज लोगों ने टैंकर में जमकर तोड़फोड़ की।
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस टीम ने गोंडवाना एक्सप्रेस में जांच के दौरान तीन टीटीई के पास घोषित राशि से करीब 46 हजार रुपये अधिक पाए जाने पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। यात्रियों ने बिना रसीद के जुर्माना वसूलने की शिकायत की थी।
दिल्ली की एक अदालत ने 52.81 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोपी की जमानत खारिज करते हुए खुलासा किया कि एफआईआर दर्ज कराने वाली घरेलू सहायिका नहीं, बल्कि हनीट्रैप की असली शिकार हरियाणा की एक महिला न्यायिक अधिकारी हैं। बदनामी के डर से जज ने अपनी नौकरानी के नाम क...
बेगूसराय का जयमंगलागढ़ धार्मिक आस्था के साथ-साथ कावर झील, विशाल जंगल और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है, जो इसे गर्मी की छुट्टियों में परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह बनाता है।
मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में संचालित निःशुल्क लाइब्रेरी में नामांकन शुरू हो गया है, जहां फिलहाल 50 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। एसी, हाई-स्पीड वाई-फाई और डिजिटल लैब जैसी सुविधाओं के साथ छात्र मुफ्त में प्रतियोगी परी...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी कर आयुष मंत्रालय के विशेष ऑनलाइन योग सत्र में शामिल होने की अपील की। यह सत्र 14 जून को प्रातः 6:30 से 7:35 बजे तक आयोजित होगा।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।