मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पिटाई कर दी।
गया के शेरघाटी में सड़क हादसे में घायल 12 वर्षीय छात्र उज्ज्वल कुमार को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई और इलाज में देरी से उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पन्ना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय कांस्टेबल अभय श्रीवास की जान चली गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखे के अवैध कारोबार पर पहली बार मकोका के तहत मामले दर्ज होंगे। एफडीए के आदेश के अनुसार 12 जून से पूरे राज्य में निर्माता से लेकर विक्रेता तक पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई शुरू होगी।
जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल की मौत के बाद कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हुईं। प्रदर्शनकारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के इस्तीफे और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
जून 2026 में शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध सहित चार प्रमुख ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 12 साल बाद बने गजलक्ष्मी और हंस योग से कई राशियों को धन और सम्मान के संकेत हैं, जबकि कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया और सीट बीजेपी के खाते में चली गई। जीत के लिए जरूरी विधायक होने के बावजूद पार्टी के हाथ निराशा लगी।
भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन के इस्तीफे और धारा 52 लागू करने की मांग को लेकर छात्र पिछले 30 घंटे से अनिश्चितकालीन धरने पर हैं, अब कर्मचारी संघ ने भी आंदोलन को समर्थन दे दिया है।
दुमका के बासुकीनाथधाम स्थित शिवगंगा तालाब की गहराई में स्थापित स्वयंभू शिवलिंग 'पाताल बाबा' के दर्शन वर्ष में केवल एक बार ज्येष्ठ माह में तालाब का पानी निकालने पर होते हैं। मान्यता है कि यह शिवलिंग करीब 300 वर्ष पहले प्रकट हुआ था।
नांदेड के बहुचर्चित ऑनर किलिंग मामले में सक्षम ताते के शव से शादी की रस्में निभाने वाली आंचल मामिदवार करीब साढ़े तीन महीने बाद ताते परिवार का घर छोड़कर चली गई। इसी बीच बेटे की मौत के सदमे से सक्षम के पिता का भी निधन हो गया।
समस्तीपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक हाई-जिंक धान की नई किस्म बायो-45 विकसित कर रहे हैं, जिसका बीज तैयार करने और लॉन्चिंग की तैयारी अंतिम चरण में है। यह किस्म कुपोषण से लड़ाई में अहम भूमिका निभा सकती है।
भोपाल में ओला, उबर और रैपिडो जैसी एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ टैक्सी और ऑटो चालकों ने नाराजगी जताई है। घटते किराए और बढ़ती महंगाई से परेशान चालकों ने मांगें न माने जाने पर अनिश्चितकालीन सेवा बंद करने की चेतावनी दी है।
भोपाल के काजी कैंप इलाके से एटीएस ने मोहम्मद फराज नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। उसके पास से पाकिस्तान से भेजे गए कथित 'जिहादी' दस्तावेज मिले हैं और वह विशेष ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाने की...
बरसात के मौसम में नमी, कीचड़ और दूषित पानी के कारण पशुओं में संक्रमण तेजी से फैलता है। गलाघोटू जैसी बीमारी तो 24 घंटे के भीतर पशु की जान ले सकती है, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
गंडक नदी के किनारे चल रही संस्कार शाला आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के साथ नैतिक मूल्य और जीवन जीने का सही तरीका भी सिखा रही है। स्थानीय लोग इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बता रहे हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।