भिंड पुलिस ने एसपी कार्यालय से महज 300 मीटर दूर एक घर में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां पिता-पुत्र तेज म्यूजिक की आड़ में कट्टे बना रहे थे। मौके से 10 कट्टे और तीन जिंदा राउंड बरामद हुए हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की पत्नी की सर्जरी के आधार पर दायर 60 दिन की अंतरिम जमानत याचिका को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि मेडिकल दस्तावेज मरीज की स्थिति को गंभीर या आपातकालीन साब...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला में सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र ने हिमाचल को भरपूर आर्थिक मदद दी, लेकिन राज्य सरकार उसका सही उपयोग नहीं कर सकी। उन्होंने 1500 करोड़ रुपये की आपदा सहायता पर खर्च की स्पष्टता न होने का आ...
चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित कुमार मेडिकल स्टोर में दो नकाबपोश बदमाशों ने कैशियर जानकी दास की ऑटोमैटिक गन से हत्या कर दी। पुलिस इस वारदात में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एंगल की जांच कर रही है और तीन आरोपी फिलहाल फरार हैं।
सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ में समन्वित नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों के आठ हथियार और विस्फोटक भंडार का पर्दाफाश किया. बीजापुर और गरियाबंद में चले ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार, आईईडी और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई.
केंद्र सरकार ने धरमजयगढ़ से लोहरदगा तक 291 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन परियोजना को 'विशेष रेल परियोजना' के रूप में अधिसूचित कर दिया है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से होकर गुजरने वाली यह लाइन झारखंड तक पहुंचेगी।
मानसून के बीच बिहार में भीषण गर्मी और उमस का दौर बरकरार है। मौसम विभाग ने कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।
समस्तीपुर की एक महिला के कूल्हे में करीब 8 किलो वजनी कैंसर ट्यूमर को पटना के डॉक्टरों ने साढ़े पांच घंटे की जटिल सर्जरी में सफलतापूर्वक निकाल दिया और उसका पैर भी सुरक्षित रखा। ऑपरेशन के अगले ही दिन मरीज बैठने और खड़ी होने लगी।
भाजपा की पंजाब इकाई के नेता सुनील जाखड़ ने दावा किया कि 2027 के चुनाव के बाद राज्य में पार्टी सत्ता में आएगी, क्योंकि सीमावर्ती राज्य के लोग भाजपा को 'उम्मीद की किरण' मान रहे हैं।
मध्यप्रदेश के जबलपुर के मझौली गांव में युवती द्वारा शादी से इनकार करने के बाद दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया और सड़क किनारे खड़े वाहनों में आग लगा दी।
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कांग्रेस को 'डूबता जहाज' कहे जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ चुके नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए और इसके लिए शरद पवार से पहल करने की अपील की।
दिल्ली में एक 70 साल की महिला के साथ बेरहमी से मारपीट के बाद दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है।
प्री-मानसून बारिश के बीच मौसम विभाग ने 14 जून के लिए उत्तराखंड के 11 जिलों में आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने प्रदेश में मानसून पहुंचने की तारीख भी बता दी है।
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें बाढ़, भूकंप, भवन ढहने और सड़क हादसों जैसी हर आपात स्थिति में राहत और बचाव के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहती हैं। मानसून के दौरान बाढ़ संभावित इलाकों पर विशेष नजर रखी जाती है।
राजस्थान में मौसम फिर बदला है और कई जिलों में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले 4 से 5 दिनों तक कई संभागों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।