भारत और नेपाल भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर को रेल मार्ग से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही श्रद्धालुओं को काठमांडू, अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी यात्री ट्रेन सेवा की सुविधा मिल सकती है।
पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच भी मई 2026 में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर तेल और ईंधन खरीदा। एक महीने में 6.7 अरब डॉलर का हाइड्रोकार्बन आयात हुआ और कच्चे तेल की खरीद 21 फीसदी बढ़ गई।
देश के महानगरों के साथ-साथ अब टियर-2 शहरों में भी मेट्रो रेल परियोजनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे शहरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
केंद्र सरकार ने 100 प्रतिशत एथेनॉल यानी E100 को वाहन ईंधन के रूप में कानूनी मान्यता दे दी है। इस कदम से तेल आयात पर निर्भरता घटने के साथ-साथ किसानों, ऑटो उद्योग और पर्यावरण को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को पहला विमान लखनऊ के लिए रवाना होगा, जिसमें किसान सवार होंगे। इसी दिन से एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों के साथ कमर्शियल ऑपरेशन की शुरुआत भी होगी।
झारखंड की राजधानी रांची की सुष्मिता ने अपने घर की रसोई से मसाले का कारोबार शुरू किया और आज वे अपना खुद का ब्रांड चला रही हैं। उनका कहना है कि दमदार प्रोडक्ट और सही रणनीति से कोई भी महिला घर बैठे सफल बिजनेस खड़ा कर सकती है।
जहानाबाद के धीरज कुमार ने आठ बार असफल होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और नौवें प्रयास में बिहार पुलिस में जगह बनाई। जिस समय मेरिट लिस्ट जारी हुई, उस वक्त वे बाजार में मटका कुल्फी बेच रहे थे।
जोधपुर रेल मंडल ने रेलवे नेटवर्क के तेज विद्युतीकरण के दम पर बीते दो वर्षों में करीब 2.84 करोड़ लीटर डीजल की बचत की है, जिससे ईंधन खर्च और कार्बन उत्सर्जन दोनों में उल्लेखनीय कमी आई है।
मुरादाबाद के किसान ओमप्रकाश सिंह वर्मी कंपोस्ट, जीवामृत और केंचुआ खाद की मदद से जहरमुक्त बैंगन उगा रहे हैं और इन्हें पड़ोसियों को मुफ्त बांटकर प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं।
रेपो रेट में बदलाव न होने के बावजूद कई स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.10 फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं, जबकि सरकारी बैंकों की अधिकतम दर 6.75 फीसदी है।
होम लोन में सिर्फ ब्याज दर नहीं, बल्कि लोन की अवधि भी उतनी ही अहम है। लंबी अवधि कम EMI का आराम देती है, जबकि छोटी अवधि लाखों रुपये का ब्याज बचा सकती है—सही चुनाव आपकी आय और वित्तीय अनुशासन पर निर्भर करता है।
वैश्विक बाजार में सोना अपने सर्वोच्च स्तर से 25 फीसदी टूट चुका है। ब्रोकरेज फर्म यूबीएस के मुताबिक शॉर्ट टर्म में अंतरराष्ट्रीय भाव गिरकर 3,850-4000 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है।
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तीन अहम स्टेशन अकेले गौतमबुद्ध नगर जिले में बनेंगे। NHSRCL ने दिल्ली से आगरा तक का अलाइनमेंट प्लान नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंप दिया है।
भारतीय रेलवे जल्द ही मथुरा और अयोध्या के बीच सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी में है। आगरा होकर गुजरने वाली यह ट्रेन दोनों धार्मिक केंद्रों के बीच सफर को तेज और आरामदायक बनाएगी।
पूर्णिया के बीटेक इंजीनियर रविरंजन ने हॉस्टल में कपड़े धोने की परेशानी से प्रेरणा लेकर 'धोबी जी' नाम से एक स्वदेशी लॉन्ड्री स्टार्टअप खड़ा किया, जिसने 500 लोगों को रोजगार दिया है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।