कोटा शहर के पहलवान रविंद्र कुमार ने दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रेफरी की जिम्मेदारी संभालकर राजस्थान का नाम रोशन किया है।
पशुपालन विभाग की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर योजना के तहत किसान गाय-भैंस खरीदकर डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और लाखों की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि होना जरूरी है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग जुलाई-अगस्त में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) कराने की तैयारी में है, जिसका असर डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों पर पड़ सकता है। उधर, शिक्षक संगठनों ने फैसले के विरोध में आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
पूर्णिया की आशा अनुरागिनी और उनके बेटे सत्यम सुंदरम ने महज 15 हजार रुपये से बांस के पर्यावरण अनुकूल उत्पादों का कारोबार शुरू किया और आज उनका सालाना टर्नओवर करीब 3 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर बंगाल पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली और उनके करीबी पीए सुमित रॉय की तलाश तेज कर दी है। वहीं सीआईडी ने उन्हें फर्जी साइन और हेट स्पीच मामलों में पूछताछ के लिए तलब किया है।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 की जगह नवंबर 2026 में हो सकते हैं और भगवंत मान ही पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे।
पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में अपहृत युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें एक अपराधी मारा गया और दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए।
प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में जब्त शराब को नष्ट करने के बजाय ठेकेदारों को बेचने का मामला उजागर हुआ है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद शराब से भरी पिकअप पकड़ी गई और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
मुर्रा, मेहसाना, जाफराबादी और भदावरी जैसी उन्नत भैंस नस्लें भीलवाड़ा समेत ग्रामीण इलाकों में डेयरी कारोबार को नई रफ्तार दे रही हैं और किसानों की आय बढ़ा रही हैं। सही नस्ल चुनकर और उचित देखभाल कर पशुपालक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
खरगोन जिले के चोली गांव में करीब एक हजार साल पुराना यह विशाल तालाब आज भी सालभर पानी से लबालब रहता है। परमार वंश के शासक राजा मुंज द्वारा बनवाया गया यह जलाशय करीब 123 एकड़ में फैला है।
इंदौर में पांच दिन चले BRICS कृषि सम्मेलन का समापन खाद्य सुरक्षा, किसानों की आय, कृषि नवाचार और जलवायु अनुकूल खेती पर व्यापक सहमति के साथ हुआ। सदस्य देशों ने भविष्य की कृषि रणनीति का खाका पेश करते हुए एक साझा दस्तावेज तैयार किया।
आज पर्यटकों को लुभाने वाला पलामू टाइगर रिजर्व कभी 'बाघ देश' के नाम से मशहूर था, जहां किंगफिशर जैसे पक्षियों के रंगीन पंख निकालकर फ्रांस की राजधानी पेरिस तक भेजे जाते थे।
मंडी जिले के आराध्य देव कमरुनाग का ऐतिहासिक मेला 14, 15 और 16 जून को आयोजित होगा। गोहर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष यातायात और सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
बस्तर की जलवायु लीची की फसल के लिए उपयुक्त पाई गई है और जगदलपुर महाविद्यालय में चल रहे शोध में चाइना लीची तथा अंबिका लीची की किस्मों का सफल उत्पादन हो रहा है। तीन साल और चलने वाले इस शोध के बाद किसानों को खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नवादा के परनाडाबर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर ढाबे में दबिश दी और बीयर का ऑर्डर देकर अवैध शराब बेचने वाले होटल संचालक को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से करीब 21 लीटर बीयर और 1.86 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।