टॉयलेट सीट के जिद्दी पीले दाग चुटकियों में साफ, आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे जीवनशैली 14 घंटे पहले 3
टॉयलेट सीट पर जमे जिद्दी पीले दागों से छुटकारा पाने के लिए महंगे केमिकल की जरूरत नहीं। किचन में मौजूद बेकिंग सोडा, सिरका, नींबू, नमक और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों से मिनटों में सीट चमकाई जा सकती है।

घर भले ही कितना भी साफ-सुथरा क्यों न हो, अगर टॉयलेट गंदा या पीला नजर आए तो सारी मेहनत बेकार लगने लगती है। टॉयलेट सीट पर जम जाने वाले ये जिद्दी पीले दाग देखने में तो भद्दे लगते ही हैं, साथ ही ये बैक्टीरिया और कई बीमारियों की जड़ भी बन जाते हैं। अक्सर महंगे केमिकल वाले क्लीनर भी इन दागों को पूरी तरह नहीं हटा पाते और उनकी तेज गंध सांस लेने में परेशानी खड़ी कर देती है। अगर आप भी इसी दिक्कत से जूझ रहे हैं तो अब हानिकारक और महंगे केमिकल पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं। आपके किचन में ही कुछ ऐसी कारगर चीजें मौजूद हैं, जो चंद मिनटों में टॉयलेट सीट को चमका देती हैं। आइए ऐसे ही कुछ असरदार घरेलू उपाय जानते हैं।

बेकिंग सोडा और सफेद सिरका

टॉयलेट का पीलापन हटाने के लिए बेकिंग सोडा और सफेद सिरके का मेल सबसे भरोसेमंद माना जाता है। बेकिंग सोडा एक बढ़िया स्क्रब की तरह काम करता है, वहीं सिरके में मौजूद एसिड दागों को ढीला करके हटा देता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले सीट के पीले हिस्से पर 1 कप बेकिंग सोडा अच्छी तरह छिड़कें। इसके ऊपर 1 से 2 कप सफेद सिरका डालें। दोनों के मिलते ही झाग बनने लगेगा। इसे 15-20 मिनट तक ऐसे ही पड़ा रहने दें, फिर टॉयलेट ब्रश से रगड़कर फ्लश कर दें। सीट नई जैसी चमक उठेगी।

नींबू का रस और नमक

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं और नमक जिद्दी दागों को रगड़कर साफ करने में मदद करता है। इसके लिए दो नींबू का रस निकालें और उसमें दो चम्मच नमक मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को पीले दागों पर लगाकर आधा घंटा छोड़ दें। इसके बाद ब्रश से अच्छी तरह घिसकर साफ पानी से धो लें। इससे न केवल पीलापन गायब होगा, बल्कि टॉयलेट से अच्छी खुशबू भी आएगी।

कोल्ड ड्रिंक

सुनने में यह थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन कोल्ड ड्रिंक में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड टॉयलेट के जिद्दी दागों और टार्टर को हटाने में खासा कारगर साबित होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक छोटी बोतल कोल्ड ड्रिंक को टॉयलेट सीट और पॉट के पीले हिस्सों पर चारों ओर डाल दें। इसे कम से कम 1 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें, ताकि एसिड अपना असर दिखा सके। सुबह उठकर ब्रश से हल्का सा रगड़ें और फ्लश कर दें।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!