शहद में भिगोए ओट्स खाने के फायदे: सेहत और त्वचा दोनों के लिए वरदान स्वास्थ्य एक घंटा पहले 3
ओट्स और शहद दोनों ही अपने-अपने गुणों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन्हें मिलाकर खाने पर सेहत को कई गुना लाभ मिलते हैं। जानिए वजन घटाने से लेकर त्वचा निखारने तक के फायदे।

ओट्स को सेहत के लिहाज़ से एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। यह वजन घटाने में मदद करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए भी मशहूर है। दूसरी ओर, शहद का इस्तेमाल आयुर्वेद में सदियों से एक औषधि के रूप में होता आया है। जब इन दोनों को आपस में मिलाकर खाया जाता है, तो शरीर को कई शानदार फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कि ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और इसके क्या लाभ हैं।

शहद में भिगोए ओट्स खाने के प्रमुख फायदे

  • वजन घटाने में मददगार: ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो भूख को नियंत्रित रखने के साथ मेटाबॉलिज़्म को भी तेज़ करता है। वहीं शहद की प्राकृतिक मिठास मीठा खाने की तलब को शांत कर देती है। ये दोनों मिलकर खाने की इच्छा को कम करते हैं, जिससे वजन घटाने में काफी सहायता मिलती है।

  • तुरंत ऊर्जा देता है: ओट्स फाइबर से समृद्ध होता है और शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर की तरह काम करते हुए शरीर को फौरन ऊर्जा देता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने पर आप पूरे दिन स्फूर्ति से भरे रहते हैं।

  • पाचन को बेहतर बनाता है: ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन क्रिया को सुधारते हैं, जबकि शहद आपके समूचे पाचन तंत्र को सहारा देता है। इसी वजह से शहद में भिगोए ओट्स खाने से पेट की सेहत बेहतर रहती है।

  • त्वचा के लिए लाभकारी: ओट्स को शहद में भिगोकर सिर्फ खाने तक ही सीमित न रखें, बल्कि इसे त्वचा के निखार के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है, वहीं ओट्स मृत त्वचा को हटाने का काम करता है।

सेवन का सही तरीका

रात को एक बाउल में आधा ओट्स लें और अपनी पसंद के अनुसार उसे एक कप दूध या एक कप दही में भिगो दें। इसके बाद स्वादानुसार शहद और चिया सीड्स मिलाएँ। अब इस मिश्रण को रातभर फ्रिज में रहने दें। सुबह उठकर इसमें ड्राई फ्रूट्स या कोई फल डालकर खाली पेट इसका सेवन करें।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!