ममता बनर्जी पर FIR दर्ज, राजनीतिक भाषण में एक समुदाय को दी थी चेतावनी पश्चिम बंगाल एक महीने पहले 25
मार्च 2026 के एक राजनीतिक भाषण का हवाला देते हुए एक व्यापारी की शिकायत पर कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसी बीच उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट देखने को मिल रही है।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस बिखरती नजर आ रही है। 28 साल पुरानी टीएमसी अपनी हार को 28 दिन में भी पचा नहीं पाई है और पार्टी के विधायक, सांसद से लेकर पार्षद तक एक-एक कर साथ छोड़ रहे हैं। कोलकाता से दिल्ली तक ममता के खिलाफ असंतोष की लहर दिख रही है, जहां छोटे-बड़े सभी नेताओं में पार्टी छोड़ने की होड़ मच गई है। इसी बीच ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि कोलकाता में पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मार्च 2026 में एक राजनीतिक भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने चेतावनी दी थी कि अगर कोई खास समुदाय एकजुट हो जाए तो इसके दूसरों के लिए गंभीर नतीजे हो सकते हैं। ममता के इन्हीं सार्वजनिक भाषणों का हवाला देते हुए एक व्यापारी ने हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे अब कोलकाता पुलिस ने FIR के रूप में दर्ज कर लिया है।

अभिषेक बनर्जी से पूछताछ

दूसरी ओर, ममता के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भी पुलिस पहले ही FIR दर्ज कर चुकी है। गुरुवार को सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने फलता में टीएमसी नेता जहांगीर खान की परेड निकाली। जहांगीर खान को हाफ पैंट में फलता की उन्हीं सड़कों और गलियों में घुमाया गया, जहां कभी उसका हुक्म चलता था।

बता दें कि जहांगीर खान पर जबरन वसूली, अवैध कब्जे और लोगों को धमकाने जैसे आरोप हैं।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप