मोहन यादव बने देश के पहले मुख्यमंत्री जिन्होंने काफिले में जोड़ी इलेक्ट्रिक कार, पीएम मोदी की अपील पर अमल मध्य प्रदेश 3 महीने पहले 50
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में महिंद्रा की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार शामिल कर ली है और ऐसा करने वाले वे देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का पालन करते हुए उन्होंने 3 जून को यह कदम उठाया।

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई मितव्ययता की अपील पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार अमल कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने 3 जून को एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल को शामिल किया। ऐसा करने वाले वे देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री के काफिले में अब महिंद्रा कंपनी की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार शामिल हो गई है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। डॉ. यादव ने इसी ईवी से मुख्यमंत्री निवास से लेकर स्टेट हैंगर भोपाल तक का सफर तय किया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री की इस नई कार को MP-02-VB-2047 नंबर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस नंबर में VB का आशय 'विकसित भारत' से है, वहीं 2047 को प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। कार में 360 डिग्री कैमरे समेत तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इसी वाहन में सफर कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। खास बात यह है कि इस कार के चालक को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

सौर ऊर्जा और पर्यावरण पर मुख्यमंत्री का जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को लेकर बेहद संवेदनशील रहे हैं और इन दोनों दिशाओं में लगातार नई-नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर गिद्धों और मगरमच्छों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा था। उनका मानना है कि पर्यावरण संरक्षण के बिना किसी भी प्रकार का विकास अधूरा है। उनका यह भी मत है कि सौर ऊर्जा से तैयार विकल्प देश और दुनिया को विकास का नया रास्ता दिखा सकते हैं।

सादगी की कई मिसालें पेश कर चुके हैं मुख्यमंत्री

अपने दौरों में मितव्ययता का ध्यान रखना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहचान बनता जा रहा है। कुछ समय पहले उन्होंने इंदौर में एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर बस में सफर किया था। इससे पूर्व सिंगरौली दौरे के दौरान वे टूरिस्ट बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के काफिले में वाहनों की संख्या भी घटा दी गई है।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप