बच्चों की लंबाई बढ़ानी है? आज से ही डाइट में शामिल करें ये पोषक चीजें स्वास्थ्य एक घंटा पहले 4
बच्चों की हाइट में जीन्स के साथ सही पोषण और संतुलित आहार की भी अहम भूमिका होती है। जानिए वे खाद्य पदार्थ जो बच्चों के शारीरिक विकास और हड्डियों की मजबूती में मदद कर सकते हैं।

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे की कद-काठी अच्छी हो। अच्छी हाइट बच्चों के आत्मविश्वास के लिए भी जरूरी मानी जाती है। हालांकि बच्चों की लंबाई काफी हद तक माता-पिता के जीन्स पर निर्भर करती है, लेकिन सिर्फ जीन्स ही सब कुछ नहीं हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल, सही पोषण, संतुलित आहार और नियमित फिजिकल एक्टिविटी भी बच्चों की ग्रोथ में बड़ी भूमिका निभाते हैं। जब बच्चों को संपूर्ण पोषण मिलता है, तो उनका शारीरिक विकास बेहतर ढंग से होता है। यहां हम कुछ ऐसी चीजों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप अपने बच्चे के बेहतर विकास में मदद कर सकते हैं।

1. डेयरी प्रोडक्ट (दूध, पनीर और दही)

हड्डियों के विकास और उन्हें मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है, और डेयरी उत्पादों में कैल्शियम सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। दूध को एक कंप्लीट फूड माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-डी मौजूद रहता है। बच्चों को रोजाना कम से कम दो गिलास दूध जरूर देना चाहिए, इससे उनकी ग्रोथ बेहतर होती है और हड्डियों को मजबूती मिलती है। दूध के साथ-साथ पनीर और दही भी बच्चों की डाइट में शामिल करें।

2. अंडे और चिकन

मांसपेशियों के विकास के लिए शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अंडों में प्रोटीन, रिबोफ्लेविन और बायोटिन होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। वहीं चिकन को प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, जो बच्चों की मांसपेशियों और हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाने में मदद करता है।

3. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, ब्रोकली, मेथी और बंदगोभी जैसी हरी सब्जियों में विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाने के साथ-साथ टिश्यूज को स्वस्थ रखने में भी मददगार होते हैं।

4. सोयाबीन

अगर आपका बच्चा शाकाहारी है, तो सोयाबीन उसके लिए प्रोटीन का सबसे बड़ा और बेहतरीन स्रोत साबित हो सकता है। सोयाबीन और सोया चंक्स हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं और शरीर के समग्र विकास के लिए जरूरी होते हैं।

5. नट्स

बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। ये बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास और लंबाई बढ़ाने में भी सहायक साबित होते हैं।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!