अंकिता भंडारी हत्याकांड: वायरल ऑडियो मामले में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार उत्तराखंड एक महीने पहले 30
बीजेपी से निष्कासित नेता और पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को देहरादून पुलिस ने हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में की गई है।

बीजेपी से निष्कासित नेता और पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, देहरादून पुलिस ने हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े उस मामले में हुई है, जिसमें एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस प्रकरण को लेकर देहरादून के डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

कौन हैं सुरेश राठौड़

सुरेश राठौड़ ज्वालापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रह चुके हैं। बीते दिनों सहारनपुर की रहने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर कई ऑडियो साझा किए थे। इन ऑडियो को कथित तौर पर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़कर बताया गया था।

राठौड़ के खिलाफ दर्ज थीं चार एफआईआर

उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित आपत्तिजनक ऑडियो और वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के खिलाफ दर्ज चार एफआईआर में से दो को रद्द कर दिया था। हालांकि, अदालत ने शेष दो एफआईआर में पुलिस को जांच जारी रखने की अनुमति दे दी थी।

हाईकोर्ट में दी गई थी एफआईआर को चुनौती

शिकायतकर्ता दुष्यंत गौतम और आरती गौर ने आरोप लगाया था कि प्रसारित की गई सामग्री जानबूझकर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के इरादे से तैयार की गई थी। दूसरी ओर, सुरेश राठौड़ ने देहरादून और हरिद्वार जिलों में अपने खिलाफ दर्ज चार अलग-अलग एफआईआर में लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें अदालत में चुनौती दी थी।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप