राज्यसभा के लिए नए चेहरे की तलाश में कांग्रेस, ओबीसी और युवा नेताओं के नाम चर्चा में, यह नाम सबसे आगे मध्य प्रदेश 7 घंटे पहले 2
मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए इसी महीने चुनाव होने हैं, जिनमें एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर पार्टी में मंथन तेज है। ओबीसी, अनुसूचित जाति, महिला और युवा वर्ग से कई नाम सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए इसी महीने मतदान होना है। मौजूदा विधानसभा में दलों के संख्या बल को देखते हुए परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में झुकते दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि तीन में से दो सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस के हिस्से आ सकती है। इसी एक सीट के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस के भीतर विचार-विमर्श तेज हो गया है और कई नामों पर चर्चा चल रही है, जिनमें से एक नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

एक सीट पर कांग्रेस में नए चेहरे की तलाश

राज्य की तीन सीटों में से एक पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर पार्टी में मंथन का दौर जारी है। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस एक या दो दिन के भीतर अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है। इस बार पार्टी किसी नए चेहरे को मौका देने पर गंभीरता से विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो आलाकमान ने प्रदेश नेतृत्व से अलग-अलग सामाजिक वर्गों और राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं के नाम मंगवाए हैं, जिसके बाद संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

विभिन्न वर्गों से सामने आए नाम

जानकारी के मुताबिक ओबीसी वर्ग से कमलेश्वर पटेल का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग से सज्जन सिंह वर्मा का नाम सामने आ रहा है। महिला प्रतिनिधित्व के तहत शोभा ओझा और मीनाक्षी नटराजन के नामों पर भी विचार किया जा रहा है।

नामांकन और मतदान की तारीखें

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून है, जबकि तीनों सीटों के लिए मतदान 18 जून को होगा।

युवा नेताओं की भी दावेदारी

युवा चेहरों में पूर्व विधायक प्रियव्रत सिंह और प्रवीण पाठक के नाम भी संभावित दावेदारों की सूची में बताए जा रहे हैं। पार्टी के भीतर किसी नए चेहरे को राज्यसभा भेजने के विकल्प पर गंभीर चर्चा चल रही है। फिलहाल राजनीतिक गलियारों में कमलेश्वर पटेल, कमलनाथ, प्रियव्रत सिंह और प्रवीण पाठक को इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान को ही लेना है। सूत्रों के अनुसार पार्टी अगले दो दिनों में अपने उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा कर सकती है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!