उपनाम: ऊर्जा संकट
भारत का कमाल: रूस के कच्चे तेल से पेट्रोल बनाकर वापस उसी को बेच रहा भारत
यूक्रेन के हमलों से जूझ रहे रूस को भारत से भारी मात्रा में पेट्रोल की सप्लाई हो रही है, जिसमें भारत द्वारा रूस के ही कच्चे तेल को रिफाइन कर वापस भेजा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच एस. जयशंकर ने दिया बड़ा मंत्र, तेल और ऊर्जा संकट से निपटने का बताया रास्ता
ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए एक नई रणनीति अपनाने का आह्वान किया है।
ईरान के खिलाफ अमेरिका का बड़ा एक्शन, केवल 4 दिनों में 8 तेल टैंकरों को बनाया निशाना
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पिछले चार दिनों में आठ ईरानी तेल टैंकरों को तबाह कर दिया है। यह कार्रवाई ईरान द्वारा अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइल हमले की कोशिश के जवाब में की गई है।
अमेरिका और ईरान की जंग के बीच चीन की बड़ी चाल, समुद्री रास्तों को बाईपास कर सीधे पश्चिम एशिया तक बिछा रहा रेलवे लाइन, तेल और गैस संकट का निकाला तोड़
पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच चीन ने किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे परियोजना में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है, जो उसे समुद्री मार्गों पर निर्भर रहे बिना सीधे ऊर्जा-समृद्ध पश्चिम एशिया से जोड़ेगा।
अमेरिका का क्यूबा पर बड़ा प्रहार, नए प्रतिबंधों से बढ़ेगा आर्थिक दबाव
अमेरिका ने क्यूबा की अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने के लिए नए प्रतिबंध लागू किए हैं, जिनमें वहां के प्रभावशाली लोगों और तेल कंपनियों को निशाना बनाया गया है।
डोनाल्ड ट्रंप का कनाडा पर टैरिफ वार पड़ा भारी, 8 सितंबर से मार्क कार्नी देंगे कड़ा जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 8 सितंबर से अमेरिकी उत्पादों पर डॉलर-फॉर-डॉलर टैरिफ ल...
बलूचिस्तान की जमीन के नीचे छिपा है बेशकीमती खजाना, 94 फीसदी हिस्से पर आज तक नहीं हो सकी खोज
पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट और ऊर्जा किल्लत का सामना कर रहा है, जबकि बलूचिस्तान के पास मौजूद विशाल प्राकृतिक संसाधन देश की तकदीर बदल सकते हैं। सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण इस प्रांत का 94 फीसदी हिस्सा अभी भी तेल और गैस की खोज से अछूता है।
चीन का 'आर्टिफिशियल सन' प्रोजेक्ट: परमाणु संलयन की तकनीक से दुनिया भर में क्यों मची खलबली?
चीन अपने कृत्रिम सूरज प्रोजेक्ट के जरिए असीमित ऊर्जा हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे वैश्विक ऊर्जा राजनीति का समीकरण बदल सकता है।
दुनिया की अर्थव्यवस्था की चाबी इन 5 देशों के पास, रेयर अर्थ और खनिजों से बदल रहे वैश्विक समीकरण
आज की आधुनिक और तकनीकी दुनिया का संचालन केवल कंपनियों के हाथ में नहीं है, बल्कि यह उन 5 देशों पर निर्भर है जिनके पास पृथ्वी के सबसे दुर्लभ और कीमती प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं।
कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती, 183.50 रुपये सस्ती हुई गैस
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये की राहत दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई हैं, हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ईरान और अमेरिका की तनातनी का भारत पर असर: अप्रैल-मई में क्रूड ऑयल का आयात बिल 70 फीसदी बढ़ा
अमेरिका और ईरान के बीच चले संघर्ष के चलते भारत का कच्चा तेल आयात बिल अप्रैल और मई के दौरान 70 फीसदी तक उछल गया है। हालांकि तेल की मात्रा में गिरावट आई है, लेकिन कीमतों में भारी वृद्धि के कारण सरकार को अतिरिक्त खर्च करना पड़ा है।
अमेरिका-ईरान सुलह में पाकिस्तान की मध्यस्थता, इनाम के रूप में ट्रंप से मिल सकता है बड़ा तोहफा
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता तय होने के बाद मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान को बड़ा कूटनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद है। इस्लामाबाद की नजर अब वर्षों से अटकी ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन परियोजना पर टिकी है।
मिडिल ईस्ट संकट से कांपा पाकिस्तान, इस्लामाबाद में रात के कारोबार पर लगी पाबंदी
मध्य-पूर्व के तनाव और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बाजार, मॉल और रेस्टोरेंट को तय समय पर बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ईरान द्वारा अमेरिका से बातचीत रोकने की घोषणा के बाद ऊर्जा संकट और गहराने की आशंका है।