उपनाम: उत्तर प्रदेश क्राइम
हापुड़ गोलीकांड: इलाज के दौरान दीपक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, शव के साथ सड़क पर ग्रामीणों का भारी हंगामा
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बदनौली गांव में गोलीबारी का शिकार हुए दीपक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
रायबरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चांदी के गहनों के साथ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
रायबरेली में पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकानों में बड़ी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने इनके पास से 12 किलो 400 ग्राम चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।
पीलीभीत: प्रेमी के लिए पत्नी बनी कातिल, कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर साड़ी से घोंट दिया पति का गला
पीलीभीत के लोहरपुरी गांव में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की चाहत में पति की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने पहले पति को जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर साड़ी से गला दबाकर जान ले ली।
सपा सांसद अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ीं, हथियारों के लाइसेंस मामले में दर्ज हुआ नया मुकदमा
समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों को गायब करने के आरोप में एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े हथियारों की व्यापक जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बाद की गई...
अलीगढ़: एसी कंप्रेशर फटने से लगी आग, धुएं में दम घुटने से बुजुर्ग कारोबारी की मौत
अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में एक मकान में एसी का कंप्रेशर फटने से भीषण आग लग गई, जिसके धुएं में फंसकर 79 वर्षीय स्पोर्ट्स कारोबारी सुभाष चंद्र कालरा की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच में जुटी है।
यूपी में बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, आगरा से लेकर गोंडा-बरेली तक ताबड़तोड़ एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश में पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा' लगातार जारी है. बरेली, आगरा, गोंडा और अमेठी में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में कई बदमाश घायल होकर पकड़े गए हैं.
जिस भाई के लिए बांधती थी राखी, उसी ने ले ली जान! शक में अंधे हुए भाई ने जंगल में दिया वारदात को अंजाम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अवैध संबंधों के शक में एक भाई ने अपनी नवविवाहिता बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
आजमगढ़ के होटल में वन विभाग का छापा, मॉनिटर लिजार्ड के 24 सूखे हेमीपेनिस जब्त, दो तस्कर सलाखों के पीछे
आजमगढ़ के एक निजी होटल में वन विभाग और वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त छापेमारी में दुर्लभ मॉनिटर लिजार्ड के 24 सूखे हेमीपेनिस बरामद हुए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत आंकी जा रही है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मेरठ: सात महीने के मासूम की हत्या में मां गिरफ्तार, पति के शक से खुला हत्या का राज
मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपने सात महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पहले बच्चे की मौत बीमारी से होना बताया गया, लेकिन पति के शक और पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई।
गांव के युवकों से प्रेम बना दो बहनों की मौत की वजह, पिता और भाइयों ने डंडों से पीटकर ली जान
कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र में सजातीय युवकों से प्रेम करने पर 20 वर्षीय और 18 वर्षीय दो बहनों को उनके पिता और भाइयों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिता फरार है।
लखनऊ का चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट बना ड्रग्स तस्करी का नया ठिकाना, एक महीने में जब्त हुई 50 करोड़ की खेप
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीते एक महीने में कस्टम और एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने करीब 50 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी है। हाई क्वालिटी गांजे की ये खेपें ज्यादातर बैंकाक और मस्कट के रास्ते लखनऊ पहुंचाई जा रही थीं।
गाजीपुर: होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड का नामजद आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, SOG प्रभारी को लगी गोली
गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या के मामले में नामजद और एक लाख के इनामी बदमाश कमलेश चौधरी बिंद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान SOG प्रभारी रोहित मिश्रा के कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गए।
'योगी के गांव का रहने वाला हूं, गोली मार दूंगा', बैंक मैनेजर ने फोन पर लोनधारक ग्राहक को दी जान से मारने की धमकी
बाराबंकी में मैरिज लॉन बनवाने के लिए बैंक से लोन लेने वाले एक उपभोक्ता को इंडियन ओवरसीज बैंक के तत्कालीन मैनेजर ने फोन पर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
स्कॉर्पियो में मारे गए तुषार त्यागी की हत्या में पिता ही निकला कातिल, साथी संग रची साजिश
मेरठ में स्कॉर्पियो के भीतर गोली लगने से मारे गए तुषार त्यागी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि उसके पिता सुंदर त्यागी ने ही अपने साथी अमित उर्फ वेदवान के साथ मिलकर बेटे को मौत के घाट उतार दिया।