उपनाम: शेयर बाजार
IPO मार्केट में फिर से तेजी, इस हफ्ते 3 कंपनियों के खुलेंगे आईपीओ
पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बाद शेयर बाजार में उत्साह का माहौल है और इस सप्ताह तीन कंपनियां निवेश के लिए अपने आईपीओ ला रही हैं।
टाटा मोटर्स को मिली बड़ी कामयाबी, 3400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का मिला ऑर्डर
दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने रविवार को घोषणा की है कि उसे 3400 से अधिक इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिससे कंपनी के शेयर बाजार में हलचल की संभावना है।
म्यूचुअल फंड निवेश: एक्टिव और पैसिव फंड में से क्या है बेहतर, जानें सही स्ट्रैटजी
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय एक्टिव और पैसिव फंड को लेकर अक्सर उलझन बनी रहती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अपने पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने के लिए दोनों का सही संतुलन बनाना सबसे समझदारी का काम है।
NSE या BSE: कौन है बड़ा शेयर बाजार, निवेशकों के लिए किसमें है ज़्यादा उम्मीद?
National Stock Exchange (NSE) द्वारा IPO लाने की घोषणा के बाद निवेशक इसकी तुलना Bombay Stock Exchange (BSE) से कर रहे हैं। आइए आंकड़ों के ज़रिए जानते हैं कि इन दोनों प्रमुख एक्सचेंजों में से कौन बेहतर है और कहां निवेश करना फायदेमंद हो सकता है।
सोना 4,800 और चांदी 5,300 रुपये टूटी, शेयर बाजार में 22.78 लाख करोड़ की बढ़त — निवेशकों के लिए दोहरा अवसर
बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 4,800 रुपये गिरकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 5,300 रुपये टूटकर 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि शेयर बाजार में पिछले 4 सत्रों में निवेशकों की पूंजी 22.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
₹126 करोड़ से बड़ा ऑर्डर मिलते ही उछला यह इंफ्रा शेयर, कीमत अब भी ₹50 से नीचे
नया ऑर्डर मिलने की खबर के बाद पटेल इंजीनियरिंग के शेयर 17 जून को बीएसई पर 7% से ज्यादा चढ़कर 30.68 रुपये पर बंद हुए। दिग्गज निवेशक विजय केडिया की भी कंपनी में 1% से अधिक हिस्सेदारी है।
लगातार 4 दिन की तेजी में निवेशकों को ₹22.78 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 3,323 अंक उछला
घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही और सेंसेक्स चार सत्रों में कुल 3,323.07 अंक यानी 4.50 प्रतिशत चढ़कर 77,155.62 अंकों पर बंद हुआ। इस उछाल से निवेशकों की संपत्ति में 22.78 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।
NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज, 30,000 करोड़ रुपये का हो सकता है आईपीओ
देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई ने आईपीओ के लिए सेबी के पास मसौदा दस्तावेज जमा किए हैं। पूरी तरह बिक्री पेशकश पर आधारित यह इश्यू करीब 30,000 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है, जो हुंडई मोटर इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन रही तेजी, ट्रेंट के शेयरों में जोरदार उछाल
मिडिल-ईस्ट में तनाव घटने से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 347.14 अंक चढ़कर 77,155.62 पर और निफ्टी 50 96.55 अंक बढ़कर 24,085.70 पर बंद हुआ।
Tata Motors PV के शेयर 8.27% लुढ़के, FY27 आउटलुक से निराश निवेशकों ने की भारी बिकवाली
बुधवार को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर बीएसई पर 8.27 प्रतिशत गिरकर 361.05 रुपये पर बंद हुए। वित्त वर्ष 2027 के आउटलुक और इन्वेस्टर डे की टिप्पणियों के बाद निवेशकों ने जमकर बिकवाली की।
Share Market: निफ्टी फिर 24,000 के पार, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा! Trent और Wipro में जोरदार उछाल
बुधवार सुबह घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ खुला। निफ्टी 50 ने 24,000 का स्तर पार किया, जबकि सेंसेक्स 130 अंक की तेजी के साथ 76,938.70 पर कारोबार करता दिखा।
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 544 अंक और निफ्टी 135 अंक चढ़कर बंद
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद वैश्विक रुझानों के दम पर घरेलू बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ, जिसमें आईटी शेयरों ने अगुवाई की।
Turtlemint Fintech का ₹883 करोड़ का IPO 19 जून को खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और हर जरूरी जानकारी
डिजिटल इंश्योरेंस क्षेत्र की कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स का 883 करोड़ रुपये का आईपीओ 19 जून को निवेश के लिए खुलेगा और 23 जून को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर 144 से 152 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
साल 2026 में आईपीओ बाजार की रफ्तार धीमी, बीते साल 103 आईपीओ से जुटे थे ₹1.76 लाख करोड़
साल 2025 के शानदार प्रदर्शन के बाद 2026 में भारत के प्राइमरी मार्केट में सुस्ती दिखी है और अब तक 23 कंपनियों ने आईपीओ से 27,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। हालांकि आने वाले हफ्तों में कई बड़े इश्यू बाजार में दस्तक देने को तैयार हैं।
जीआईसी में सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री शुरू होते ही शेयर 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़के, निवेशकों को 10 फीसदी की छूट
सरकार ने जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में 5 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू की, जिसके साथ ही कंपनी का शेयर 6.37 फीसदी तक टूट गया। निवेशकों को 10 फीसदी डिस्काउंट पर शेयर खरीदने का मौका दिया जा रहा है।