उपनाम: सड़क सुरक्षा
औरंगाबाद में स्कूल वैन नहर में पलटी, 13 छात्र जख्मी, तीन की हालत नाजुक
बिहार के औरंगाबाद में एक स्कूल वैन बेकाबू होकर 15 फीट गहरी नहर में गिर गई, जिससे 13 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया और परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।
नैनीताल में अब किराए पर नहीं मिलेंगी बाइक, जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए लिया बड़ा फैसला
उत्तराखंड के नैनीताल में जिला प्रशासन ने बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पर्यटकों को किराए पर बाइक देने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही बिना हेलमेट के पेट्रोल बिक्री पर भी सख्ती की गई है।
कार खरीदने से पहले समझें FWD, RWD, AWD और 4X4 का गणित, जानें कौन सा विकल्प है आपके लिए बेस्ट
नई कार चुनने का फैसला करते समय इंजन की पावर पहियों तक कैसे पहुंचती है, यह जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि आपके ड्राइविंग स्टाइल और जरूरतों के हिसाब से कौन सा ड्राइव सिस्टम सबसे सही रहेगा।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे हादसे से लें सीख: सड़क पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जा सकती है जान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुई एक हालिया दुखद घटना ने सुरक्षा मानकों की ओर फिर से ध्यान खींचा है, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए ड्राइविंग के दौरान इन पांच नियमो...
झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और आसान, 2 जुलाई से शुरू होगा मेगा कैंप
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रशासन ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए विशेष मेगा कैंप आयोजित करने का फैसला किया है, जो 2 जुलाई 2026 से सितंबर महीने तक चलेगा।
ब्यावर सड़क हादसा: गाय बचाने के चक्कर में बाइक पलटी, दो युवकों की मौत, एक जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा जंग
राजस्थान के ब्यावर में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बाइक के सामने अचानक गाय आने के कारण हुआ।
दिल्ली की 44 प्रतिशत सड़कों पर नहीं है फुटपाथ, पैदल यात्रियों की मौतों ने बढ़ाई चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने पैदल चलने को मौलिक अधिकार माना है, लेकिन दिल्ली में नगर निगमों की लापरवाही के कारण फुटपाथ पार्किंग में तब्दील हो गए हैं, जिससे हादसों में सैकड़ों जानें जा रही हैं।
बेंगलुरु: बाइक सवार के सिर पर गिरी पेड़ की सूखी टहनी, अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है शख्स
बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में एक बाइक सवार व्यक्ति पर अचानक पेड़ की टहनी गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि टहनी गिरने के तुरंत बाद शख्स सड़क पर गिर गया।
अलीगढ़: चलती बस में ड्राइवर को आया दिल का दौरा, यात्रियों ने दिखाई बहादुरी तो टल गया बड़ा हादसा
अलीगढ़ में मथुरा डिपो की एक बस के चालक को सफर के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया। यात्रियों की सूझबूझ और तत्परता ने एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया, हालांकि चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
राजस्थान रोडवेज की बस में चलते-चलते लगी भीषण आग, बाल-बाल बची 26 यात्रियों की जान
जयपुर से हरिद्वार जा रही एक अनुबंधित राजस्थान रोडवेज बस में मेरठ-मुजफ्फरनगर के बीच अचानक आग लग गई, हालांकि चालक की तत्परता से सभी 26 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।
रांची की तैमारा घाटी का रहस्यमयी मंदिर: नारियल चढ़ाते ही दूर हो जाते हैं हादसे का डर
रांची से 25 किलोमीटर दूर स्थित तैमारा घाटी में एक ऐसा मंदिर है, जहां श्रद्धालु अपनी सुरक्षा के लिए नारियल चढ़ाते हैं। लोगों का मानना है कि यहां माता काली और अन्य देवी-देवताओं के आशीर्वाद से सड़क हादसों में कमी आई है।
राजगढ़: सड़कों पर आवारा सांडों का खौफ, स्कूल से लौट रही बच्ची को मारी टक्कर
राजगढ़ जिले के जीरापुर में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, हाल ही में एक बच्ची को सांड ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
मोतिहारी में सड़क पर कोहराम: पिकअप और टेंपो की टक्कर में 4 लोगों की मौत
बिहार के मोतिहारी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हापुड़ सड़क हादसा: हाईवे पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, 2 की मौत
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नेशनल हाईवे-9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। खराबी के बाद बस से उतारे गए यात्री दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
लखनऊ अग्निकांड: 15 छात्रों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार, क्या सिर्फ सस्पेंशन काफी है?
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की जान जाने के बाद प्रशासनिक तंत्र की भारी लापरवाही सामने आई है। इस त्रासदी ने भ्रष्टाचार और सिस्टम की खामियों को उजागर कर दिया है।