उपनाम: सड़क सुरक्षा
सागर में NH-44 की बदलेगी तस्वीर: 25 ओवरब्रिज और अंडरपास से खत्म होंगे ब्लैक स्पॉट
मध्य प्रदेश के सागर जिले से गुजरने वाले NH-44 पर सड़क हादसों को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है। 215 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 25 ओवरब्रिज और अंडरपास से यात्रियों का सफर अब तेज और सुरक्षित होगा।
FNG हाईवे पर 3 से 4 किलोमीटर का घना अंधेरा, खंभे खड़े हैं पर स्ट्रीट लाइट गायब — हादसों का खतरा बरकरार
नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद को जोड़ने वाले FNG हाईवे पर पर्थला गोल चक्कर से सेक्टर 82 तक करीब 3 से 4 किलोमीटर का हिस्सा शाम ढलते ही अंधेरे में समा जाता है। स्ट्रीट लाइट के खंभे मौजूद हैं लेकिन उन पर रोशनी नहीं है, और बिजली विभाग को की गई तमाम शिकायतें बे...
हेलमेट पहनते ही स्टार्ट होगी बाइक, बिना इसके नहीं! आगरा के छात्रों का स्मार्ट हेलमेट कमाल का
आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग छात्रों ने ऐसा स्मार्ट हेलमेट बनाया है जो बिना पहने बाइक स्टार्ट नहीं होने देता, शराब का पता लगाता है और हादसा होने पर परिजनों तक लाइव लोकेशन के साथ इमरजेंसी संदेश भेजता है।
गुजरात के वडोदरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक में जा घुसी लग्जरी बस, 7 की मौत और 26 से ज्यादा घायल
वडोदरा जिले के कोटंबी गांव के पास वडोदरा-हालोल रोड पर राजस्थान से सूरत जा रही लग्जरी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की जान चली गई और 26 से अधिक यात्री घायल हो गए।
राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 10 दिन में 87,945 वाहनों पर कार्रवाई
राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान के तहत महज 10 दिनों में 87,945 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमें सबसे ज्यादा 33,918 मामले काली फिल्म लगाने के सामने आए।
12 मौतों के बाद भी नहीं बदली मिर्जापुर की ड्रमंडगंज घाटी, राहगीर बोले- 'डर लगता है'
मिर्जापुर की ड्रमंडगंज घाटी पर हुए सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत के बाद भी सुरक्षा इंतजाम जस के तस हैं। मौके पर सूचना बोर्ड और सचेतक टूटे मिले, न रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ट्रक चालकों के लिए कोई डिस्प्ले बोर्ड।
ग्रेटर नोएडा के तुस्याना में खुले नाले में जा गिरी कार, बाल-बाल बचा चालक; लोगों ने व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव के पास एक कार सड़क किनारे बने खुले नाले में जा गिरी, हालांकि चालक सुरक्षित निकल आया। युवराज मेहता मामले के बाद भी हालात न सुधरने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
हैदराबाद में बाइक पर लैपटॉप लेकर काम करता दिखा युवक, वीडियो वायरल होते ही छिड़ी कॉरपोरेट दबाव पर बहस
हैदराबाद के माधापुर इलाके से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक युवक बाइक चलाते हुए पेट्रोल टैंक पर लैपटॉप रखकर काम करता नजर आ रहा है। इस घटना ने आईटी सेक्टर के वर्क कल्चर और सड़क सुरक्षा पर नई बहस खड़ी कर दी है।
नालंदा में नियमों की धज्जियां: 9 सीट वाली गाड़ी पर सवार हो गए करीब 50 लोग, छत पर भी लदे रहे यात्री
नालंदा के बिहारशरीफ में एक मैजिक वाहन पर क्षमता से कई गुना अधिक यानी करीब 50 लोग सवार होकर पहुंचे, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। सवार सभी लोग हरनौत नगर पंचायत के सफाई कर्मी बताए जा रहे हैं।
पूर्णिया के प्रमुख चौराहों पर 15 दिन से ठप ट्रैफिक सिग्नल, खतरों के बीच गुजर रहे राहगीर
पूर्णिया के आर एन साह चौक और नेवालाल चौक पर पिछले 15 दिनों से ट्रैफिक सिग्नल खराब हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने जल्द मरम्मत का भरोसा दिलाया है।
'प्रशासन सो रहा और हम जान हथेली पर लेकर निकल रहे हैं'— मिगसन गोलचक्कर पर भड़के ग्रेटर नोएडा के लोग
ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन-2 क्षेत्र में स्थित मिगसन गोलचक्कर पर रॉन्ग साइड वाहन, अतिक्रमण और गायब ट्रैफिक पुलिस के चलते हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग बैरियर, संकेतक और नियमित पुलिस तैनाती की मांग कर रहे हैं।
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हेलमेट बाजार में उछाल, बिक्री 70 प्रतिशत तक बढ़ी
पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद ट्रैफिक नियमों पर बढ़ी सख्ती से हेलमेट की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जहां मई में कुछ प्रमुख कंपनियों की बिक्री में 70 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज हुई।
नूंह में सुहागरात के अगले ही दिन दूल्हे की गिरफ्तारी, थार पर खतरनाक स्टंट का वीडियो बना वजह
हरियाणा के नूंह जिले में बारात के दौरान थार गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दूल्हे आकिब समेत चार वाहन चालकों पर केस दर्ज किया है। दूल्हे को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि फरार चालकों की तलाश जारी है।
मोटो क्वींस एडवेंचर: छत्तीसगढ़ की 18 महिला बाइकर्स ने रायपुर से बारनवापारा तक भरी रफ्तार, बनीं बदलाव की मिसाल
छत्तीसगढ़ की 18 महिला बाइकर्स के समूह 'मोटो क्वींस एडवेंचर' ने रायपुर से बारनवापारा अभ्यारण्य तक की राइड पूरी की. यह सफर महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने का अभियान बन गया, जिसे पर्यटन विभाग का भी समर्थन मिला.
रायसेन में दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, 13 घायल
रायसेन जिले में सेहतगंज टोल प्लाजा के पास गुरुवार को दो यात्री बसें आपस में भिड़ गईं। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।