उपनाम: सागर
दृष्टिबाधित होने के बाद भी नहीं मानी हार, बहन और पत्नी के सहयोग से रजत सोनी बने डिप्टी कलेक्टर
सागर के रजत सोनी ने आंखों की दिव्यांगता को मात देते हुए एमपीपीएससी परीक्षा में चौथी बार सफलता हासिल कर डिप्टी कलेक्टर का पद प्राप्त किया है। इस कठिन सफर में उनके परिवार का साथ सबसे बड़ी ताकत रहा।
सागर का एक और सितारा मुंबई में चमका: ज्ञानचंद अहिरवार को मिली 6 फिल्में, एक्टिंग से जीता दर्शकों का दिल
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले ज्ञानचंद अहिरवार ने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। मकरोनिया के इस युवा कलाकार को अब तक 6 फिल्मों में काम मिल चुका है।
RE NEET परीक्षा: छात्रों को कैसा लगा पेपर, जानिए परीक्षा केंद्र के बाहर का हाल
देशभर में 21 जून को आयोजित RE NEET-UG परीक्षा पर छात्रों ने अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना है कि पिछली बार की तुलना में इस बार भौतिक विज्ञान के प्रश्न अधिक कठिन थे।
सागर के अश्वनी पटेल ने लहराया परचम, 9 साल के संघर्ष के बाद MPPSC में हासिल की सफलता
सागर निवासी अश्वनी पटेल ने एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में 57वीं रैंक हासिल की है। चार बार नेट परीक्षा पास करने के बाद मिली इस कामयाबी के पीछे उनका वर्षों का अनुशासन और कठोर परिश्रम है।
सागर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सरकार दे रही लाखों का कर्ज और कारोबार के लिए जमीन भी
सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे किनारे 50 एकड़ जमीन पर 22 करोड़ की लागत से एमएसएमई योजना के तहत मिनी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जहां युवाओं को व्यापार और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
बिना तकनीक, बिना यंत्र: पुराने जमाने में कैसे होता था बारिश का अनुमान, जो आज भी निकलता है सच
मौसम विभाग और मोबाइल अलर्ट से पहले गांव के लोग पशु-पक्षियों, कीट-पतंगों और बादलों के व्यवहार को देखकर बारिश का सटीक अनुमान लगा लेते थे। सागर जिले के 90 वर्षीय बुजुर्ग इस पुरानी परंपरा को याद करते हैं।
10 हजार फीट की ऊंचाई से शिकार पर पैनी नजर, बिना पंख हिलाए घंटों आसमान में तैरता है किंग वल्चर
गंभीर रूप से विलुप्तप्राय किंग वल्चर, जो आमतौर पर अकेला ही नजर आता है, इन दिनों सागर के नौरादेही में दो और तीन की जोड़ियों में दिखाई दे रहा है। वन कर्मियों ने इस दुर्लभ राजगिद्ध को अपने कैमरों में कैद किया है।