उपनाम: रायपुर
रायपुर में राहुल गांधी की पाठशाला, 41 जिला अध्यक्षों को सिखाए जीत के गुर
छत्तीसगढ़ के अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने हिस्सा लिया और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।
छत्तीसगढ़: 575 करोड़ के DMF घोटाले में ED की 9 ठिकानों पर छापेमारी, कई सफेदपोश रडार पर
प्रवर्तन निदेशालय के रायपुर जोनल कार्यालय ने 16 जून को छत्तीसगढ़ में 9 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया और अहम दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए। यह कार्रवाई करीब 575 करोड़ रुपये के डीएमएफ घोटाले से जुड़ी है, जिसमें श्रीकांत दुबे समेत कई आरोपी जांच के...
'राष्ट्रपिता का अपमान है यह तुलना', राहुल गांधी को महात्मा गांधी के समकक्ष बताने पर अरुण साव का कांग्रेस पर हमला
रायपुर में कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से किए जाने पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताते हुए कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं।
रायपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी देंगे चुनावी जीत के गुर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस 21 से 30 जून तक रायपुर के अभनपुर में जिला और शहर अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है, जिसमें राहुल गांधी के शामिल होने की सहमति मिल गई है।
महज 23 की उम्र में 19 सरकारी परीक्षाएं पास, चारु पांडे ने रची सफलता की नई कहानी
छत्तीसगढ़ के रायपुर की चारु पांडे ने सिर्फ 23 साल की उम्र में 19 प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर मिसाल कायम की है। फिलहाल वह चेन्नई के कैग कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, जिला और शहर अध्यक्षों को खुद देंगे ट्रेनिंग, अभनपुर में 10 दिवसीय शिविर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए रायपुर के अभनपुर में 21 से 30 जून तक 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद जिला और शहर अध्यक्षों को राजनीति के गुर सिखाएंगे।
तुलसी के गमले के पास रील बनाने पर भिड़ंत, दो महिलाओं के सिर फटे; बजरंग दल सुअर लेकर पहुंचा, रायपुर में हाई अलर्ट
रायपुर के काठाडीह में तुलसी के गमले के पास रील बनाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दो महिलाओं के सिर पर चोटें आईं। विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता सुअर लेकर बस्ती पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया; मुजगहन पुलिस ने तीन लोगों पर FIR...
होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन महीने फंसा रहा रायपुर का रुद्रांश, मिसाइलों और ड्रोन के बीच बीते खौफ भरे दिन
मर्चेंट नेवी में कार्यरत रायपुर के रुद्रांश चौबे अपने 22 क्रू मेंबर्स के साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में करीब तीन महीने तक व्यापारी जहाज पर फंसे रहे। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच जहाज के ऊपर से लगातार मिसाइलें और ड्रोन गुजरते रहे।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब चौबीसों घंटे दर्ज होगी शिकायत; जानिए हर जरूरी जानकारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत की है, जो 24 घंटे और सातों दिन काम करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि यह सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत बनाएगी।
रायपुर में सीएम साय ने देखी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत के अभिनय को दिए 10 में से 10 अंक
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की विशेष स्क्रीनिंग के लिए रायपुर पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार सहित यह फिल्म देखी और इसे 10 में से 10 अंक दिए।
अंतिम संस्कार से पहले हिल उठा 'मृत' शरीर! परिजन घबराकर दोबारा अस्पताल भागे, फिर भी न बची जान
रायपुर के एक निजी अस्पताल ने भिलाई के एक युवक को मृत समझकर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय उसके शरीर में हलचल दिखी। वापस अस्पताल लाने पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
कुवैत से फोन पर पत्नी को कहा 'तलाक-तलाक-तलाक', पीड़िता पहुंची थाने
रायपुर में कुवैत में नौकरी कर रहे एक व्यक्ति पर फोन के जरिए अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED ने मुख्य आरोपी को दबोचा, करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा
भारतमाला हाईवे भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्य आरोपी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है। विशेष अदालत ने उसे तीन दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है।