उपनाम: रक्षा मंत्रालय
रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, 10 साल में डिफेंस एक्सपोर्ट 1 हजार करोड़ से बढ़कर 39 हजार करोड़ रुपये हुआ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में एक नए प्रोजेक्ट की आधारशिला रखते हुए बताया कि भारत का रक्षा निर्यात पिछले एक दशक में कई गुना बढ़ा है और सरकार ने इसे 50 हजार करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।
रक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: अब निजी कंपनियां बनाएंगी डीआरडीओ की मिसाइलें, आत्मनिर्भरता की ओर भारत का बड़ा कदम
भारत सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए डीआरडीओ की मिसाइल तकनीक को घरेलू कंपनियों के साथ साझा करने की मंजूरी दे दी है, जिससे अब स्वदेशी हथियारों के उत्पादन में तेजी आएगी।
रक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव, DRDO की मिसाइल तकनीक का अब भारतीय कंपनियां करेंगी उत्पादन
भारत सरकार ने रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की मिसाइल तकनीकों को भारतीय उद्योगों को सौंपने की अनुमति दे दी है।
दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप
रक्षा मंत्रालय में तैनात एक 30 वर्षीय असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ने द्वारका स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।
लाल किले पर बैठने की जगह का विवाद, राहुल गांधी और खरगे के नहीं पहुंचने पर सरकार ने दिखाया पुराना प्रोटोकॉल
स्वतंत्रता दिवस समारोह में बैठने की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच नया सियासी टकराव छिड़ गया है, जहां रक्षा मंत्रालय ने यूपीए शासनकाल के उदाहरण देकर विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है।
स्वतंत्रता दिवस: 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 13 वीर जवानों को मरणोपरांत सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 78 बहादुर जवानों के लिए वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है।
टाटा के साथ ₹1577 करोड़ की बड़ी डील, इंडियन आर्मी को मिलेंगे घातक लोइटर मुनिशन
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की मारक क्षमता को मजबूत करने के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और निबे प्राइवेट लिमिटेड के साथ ₹1577 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं। यह 'मेक इन इंडिया' के तहत एक बड़ा कदम है जो दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने में सक्षम...
AMCA इंजन के लिए रिलायंस और रॉल्स-रॉयस में करार, भारत के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान को मिलेगी नई ताकत
भारत के महत्वाकांक्षी 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एएमसीए (AMCA) के इंजन निर्माण के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और रॉल्स-रॉयस ने हाथ मिलाया है। इस साझेदारी से देश में उन्नत सैन्य तकनीक के विकास और आत्मनिर्भरता को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
भारत ने अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण पूरा कर लिया है, जो परमाणु हथियार ले जाने में भी पूरी तरह सक्षम है।
सर क्रीक पर भारत का अभेद्य चक्रव्यूह: 11 स्वदेशी एम्फिबियस बोट्स से पाकिस्तान में खलबली
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने सर क्रीक सेक्टर की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए 11 स्वदेशी हाई-स्पीड एम्फिबियस कॉम्बैट बोट्स की खरीद को मंजूरी दे दी है, जिससे पाकिस्तान की नापाक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
BRO घोटाला: फर्जी मजदूरों के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर समेत 10 सैन्य अफसरों पर CBI का बड़ा शिकंजा, 11 राज्यों में छापेमारी
सीमा सड़क संगठन (BRO) में लद्दाख परियोजनाओं के तहत फर्जी मजदूरों के नाम पर सरकारी धन हड़पने के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर समेत 10 अधिकारियों पर चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर देश के 11 राज्यों में तलाशी ली गई है।
सीतामढ़ी में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का हुआ शुभारंभ, अब पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं
सीतामढ़ी के डुमरा में नए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय पूर्व सैनिकों, सेवारत जवानों और उनके आश्रितों को मुजफ्फरपुर व पटना की दौड़ से मुक्ति मिलेगी।
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए भारतीय सेना की बड़ी तैयारी, 52000 करोड़ रुपये के आधुनिक हथियारों से लैस होंगे जवान
भारतीय सेना ने अपनी मारक क्षमता को और अधिक घातक बनाने के लिए रक्षा खरीद परिषद से 52000 करोड़ रुपये के नए हथियारों की मंजूरी प्राप्त कर ली है। इस सौदे के तहत तीनों सेनाओं को ड्रोन, मिसाइल और अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम मिलेंगे।
चीन और पाकिस्तान की उड़ेगी नींद! राफेल और तेजस को मिलेंगी 600 हैमर मिसाइलें, भारत करने जा रहा 5,000 करोड़ रुपये की बड़ी डिफेंस डील
भारतीय सेना की मारक क्षमता को अभूतपूर्व बढ़ावा देने के लिए रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई बड़ी रक्षा डील्स को मंजूरी मिलने की तैयारी है, जिसमें राफेल के लिए घातक हैमर मिसाइलें भी शामिल हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाली सेना के उप प्रमुख की कमान, चुनौतियों से भरा रहा है अब तक का करियर
लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने आधिकारिक रूप से वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे नियंत्रण रेखा से लेकर विदेशी धरती पर संयुक्त राष्ट्र मिशनों तक में अपनी विशिष्ट सेवाएं दे चुके हैं।