उपनाम: राजस्थान समाचार
राजस्थान के झुंझुनूं में कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद बहन-बहनोई को फोन कर खुद दी जानकारी
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में नशे के आदी एक युवक ने अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी युवक अपने दिवंगत पिता की जगह PWD विभाग में कार्यरत है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जयपुर-बीकानेर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 वाहनों की टक्कर में ट्रोला चालक ने तोड़ा दम
जयपुर-बीकानेर हाईवे पर मूसलाधार बारिश के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इस घटना में एक ट्रोला चालक की जान चली गई और हाईवे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
जयपुर में बेटी ने ही रची मां की हत्या की साजिश: सरकारी नौकरी और संपत्ति के लिए दी 7 लाख की सुपारी, सड़क हादसे का दिया रूप
जयपुर के प्रताप नगर में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, जहां सगी बेटी ने ही संपत्ति और सरकारी नौकरी पाने के लिए अपनी मां की हत्या करवा दी।
मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकला पशुपालक, करौली में मगरमच्छ के साथ 15 मिनट तक लड़ी जिंदगी की जंग
राजस्थान के करौली में एक पशुपालक ने अपनी सूझबूझ और अदम्य साहस से मौत को मात दे दी। मगरमच्छ के हमले के बाद उसने हिम्मत नहीं हारी और करीब 15 मिनट तक चले इस संघर्ष में अपनी जान बचा ली।
जगदीप धनखड़ का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अशोक गहलोत, शेयर की अस्पताल की तस्वीर
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इन दिनों जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य का हाल जाना और सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की।
दौसा के लालसोट में पार्किंग में खड़ी कार बनी आग का गोला, धमाकों के साथ फैली दहशत
राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में एक खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समय पर पहुंची दमकल की टीम ने बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
बूंदी के इमानुएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्रों में खूनी जंग, मारपीट के बाद 3 छात्र सस्पेंड
राजस्थान के बूंदी में एक नामी स्कूल के क्लासरूम में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक छात्र घायल हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और स्कूल ने तीन छात्रों को सस्पेंड कर दिया है।
राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी, भजनलाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने तबादलों से रोक हटाने की अवधि को पांच दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है, जिससे अब कर्मचारी 10 जुलाई, 2026 तक तबादले पा सकेंगे।
राजस्थान के धीरज वैष्णव ने दिल्ली में बिखेरा सुरों का जादू, पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को दी ये सलाह
उदयपुर के युवा संतूर वादक धीरज वैष्णव ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अपनी कला से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जापान की प्रधानमंत्री को संतूर सिखाने का सुझाव दिया।
राजस्थान मौसम अपडेट: 3 जुलाई को मानसून की रफ्तार बढ़ेगी, जानें किन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां 3 जुलाई को जोर पकड़ने वाली हैं, जिससे कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
दौसा एक्सप्रेसवे बस हादसे की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: खराब साइन बोर्ड और फायर टेंडर की कमी ने बढ़ाई मुश्किलें
दौसा में हुए भीषण बस हादसे की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है, जिसमें एक्सप्रेसवे पर साइन बोर्ड की कमियों, अवैध पार्किंग और फायर टेंडर की अनुपलब्धता जैसे कई बड़े खुलासे हुए हैं।
अलवर में टला बड़ा रेल हादसा: ट्रैक पर बाइक छोड़ भागा युवक, मरूधर एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान
राजस्थान के अलवर जिले में दांतिया रेलवे फाटक के पास जोधपुर-बनारस मरूधर एक्सप्रेस के चालक की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जहां ट्रैक पर फंसी बाइक को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ब्यावर दौरा आज, मसूदा में राज्य स्तरीय योजना का करेंगे शुभारंभ
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज ब्यावर जिले के मसूदा क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां वे एक बड़े जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे और राज्य स्तरीय योजना की शुरुआत करेंगे।
राजस्थान में 2 जुलाई का मौसम: मानसून की सक्रियता से कहीं बारिश तो कहीं उमस का असर
राजस्थान के मौसम में 2 जुलाई को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जहां पूर्वी हिस्सों में बारिश की चेतावनी है, वहीं पश्चिमी इलाकों में गर्मी और उमस परेशान कर सकती है।
पांचना बांध पानी विवाद का हुआ ऐतिहासिक समाधान: तीन मंत्रियों की मौजूदगी में बनी सहमति, जानें कब खुलेगा नहरों का पानी
राजस्थान के करौली जिले में पिछले दो दशकों से लंबित पांचना बांध पानी विवाद का आखिरकार शांतिपूर्ण हल निकाल लिया गया है। जयपुर में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में तीन प्रमुख मंत्रियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ है, जिसके तहत अगले सात दि...