उपनाम: राजस्थान समाचार
राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों की सुगबुगाहट तेज, बोर्ड और आयोगों में हलचल से नेताओं की उम्मीदें जगीं
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति और आरपीएससी में सदस्यों के आने के बाद प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू होने की संभावना प्रबल हो गई है।
राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक: एसओजी के शिकंजे में आया मनीष दाधीच, खुला पेपर पहुंचने का पूरा नेटवर्क
राजस्थान एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने मनीष दाधीच को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि उसे परीक्षा से पहले ही लीक पेपर मिल गया था।
पावटा अस्पताल में बवाल: ऑपरेशन के बाद प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
राजस्थान के पावटा स्थित अस्पताल में प्रसव के बाद कई महिलाओं की अचानक तबीयत खराब होने से हड़कंप मच गया है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही और सही जानकारी न देने का आरोप लगाया है।
प्रतापगढ़: तस्कर भाइयों के साम्राज्य पर चला बुलडोजर, करोड़ों के आलीशान फार्म हाउस किए गए ध्वस्त
राजस्थान के प्रतापगढ़ में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्कर भाइयों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस को जमींदोज कर दिया है। आरोपी भाई मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में पहले से ही जेल में बंद हैं।
थार के तपते रेगिस्तान में संजीवनी बनीं सदियों पुरानी बेरियां, जल संकट से निपटने के लिए शुरू हुई खास मुहिम
बाड़मेर के रेगिस्तानी इलाकों में पारंपरिक जल स्रोतों यानी बेरियों को पुनर्जीवित करने का काम जोरों पर है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों और वन्यजीवों को बड़ी राहत मिल रही है।
कोटा में री-नीट परीक्षा के दौरान आंधी-तूफान का कहर, केंद्रों पर टूटीं खिड़कियां
राजस्थान के कोटा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान अचानक आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने परीक्षार्थियों के लिए मुश्किलें पैदा कर दीं। कई केंद्रों पर खिड़कियों के कांच टूटने से अफरा-तफरी का माहौल रहा।
बीकानेर: पीबीएम अस्पताल में दूसरी प्रसूता की मौत, परिजनों ने जताई नाराजगी
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान एक और प्रसूता की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या दो हो गई है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
डूंगरपुर की 13 साल की छात्रा ने एयर इंडिया वन पर राष्ट्रीय प्रतीक को लेकर उठाया सवाल, पीएम को लिखा पत्र
डूंगरपुर की कक्षा आठ की छात्रा किम भारतीय ने प्रधानमंत्री के विशेष विमान एयर इंडिया वन के दरवाजे पर लगे अशोक स्तंभ की अधूरी दृश्यता का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को सुझाव पत्र भेजा है। उसका कहना है कि दरवाजा खुलने पर प्रतीक पूरी तरह नहीं दिखता...
मगरमच्छों के बीच जान की बाजी, 35 वर्षों से डूबते लोगों के लिए मसीहा बने हरिभाई
पाली जिले के जवाई बांध और आसपास के जलस्रोतों में हादसों के समय सबसे पहले हरिभाई को याद किया जाता है, जो 35 साल से अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचा रहे हैं और शवों को बाहर निकाल रहे हैं।
थार के बेज़ुबानों का सहारा बने 'ग्रीनमैन' नरपतसिंह, एक-एक रुपये से खड़ा कर रहे जलकुंड
बाड़मेर के नरपतसिंह राजपुरोहित जनसहयोग से जुटाए गए छोटे-छोटे चंदे से रेगिस्तान में जलकुंड बनवा रहे हैं, जहां प्यासे पशु-पक्षियों को पानी मिल रहा है। यह उनका 15वां जलकुंड है।
जयपुर दीपक सुसाइड केस: पत्नी को SMS अस्पताल में मिलेगी संविदा पर नौकरी, परिवार से वार्ता पूरी
जयपुर के संविदा नर्सिंगकर्मी दीपक की आत्महत्या मामले में प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत संपन्न हो गई है। मृतक की पत्नी को एसएमएस अस्पताल में संविदा पर नौकरी और बच्चे को पालनहार योजना का लाभ देने पर सहमति बनी है।
कोटा: ट्रॉली, लिफ्ट और एस्केलेटर के दौर में घटा कुलियों का काम, आमदनी पर गहराया संकट
कोटा रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं के बढ़ते इस्तेमाल से यात्री खुद ही अपना सामान ले जाने लगे हैं, जिससे कुलियों की आय में भारी गिरावट आई है। श्रमिकों ने रोजगार सुरक्षा, ग्रुप-डी में समायोजन और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की मांग उठाई है।
झुंझुनूं के युवाओं की अनूठी गौसेवा, 700 से ज्यादा गौवंश का उपचार कर खड़ा किया गौ चिकित्सालय
झुंझुनूं के मंड्रेला क्षेत्र के युवाओं ने 2 फरवरी 2024 को पिलानी रोड पर किराए की जमीन लेकर गौ चिकित्सालय शुरू किया और अब तक 700 से अधिक घायल व बीमार गौवंश का उपचार कर चुके हैं। बाद में एक युवा द्वारा निजी जमीन दान करने पर यह चिकित्सालय स्थायी रूप से संचाल...
बीकानेर: कंवरसेन लिफ्ट नहर में नहाते समय बहे तीन युवक, एक का शव मिला, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में कंवरसेन लिफ्ट नहर में नहाने उतरे तीन युवक तेज बहाव में डूब गए। किसानों ने एक युवक को बचा लिया, 20 वर्षीय दिनेश का शव बरामद हुआ, जबकि 23 वर्षीय जगदीश मेघवाल की तलाश में SDRF जुटी है।
जयपुर में अवैध पटाखा गोदाम में धमाके के बाद भीषण आग, सात की मौत और कई घायल
जयपुर के खोह नागोरियन इलाके में कथित अवैध पटाखा गोदाम में धमाके के बाद लगी आग में कम से कम 7 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताया है और प्रशासन को राहत कार्य में जुटने के निर्देश दिए हैं।