उपनाम: पेपर लीक
एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक: सरगना हर्षवर्धन मीणा का भाई पुष्पेंद्र गिरफ्तार, परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थी को रटा दिया था सॉल्व्ड पेपर
राजस्थान एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक नेटवर्क के सरगना हर्षवर्धन कुमार मीणा के भाई पुष्पेंद्र कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि उसने परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थी बृजेश कुमार मीणा को लीक हुआ हल किया हुआ पेपर पढ़ा दिया था।
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का 'महा रोजगार मेला', जानें कब और कहां लगेगा रोजगार का यह आयोजन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस 19 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'महा रोजगार मेला' लगाएगी, जिसमें 150 से अधिक कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगे।
मुजफ्फरपुर से NEET समेत कई परीक्षाओं के फर्जी पेपर बेचने वाले चार गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने NEET-UG समेत कई परीक्षाओं के फर्जी क्वेश्चन पेपर बेचने के आरोप में मुजफ्फरपुर जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले से पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर इन चारों को धरा गया।
NEET विवाद पर राहुल गांधी की रणनीति, 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन, केंद्र के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान का ऐलान मुमकिन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में बड़े छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे और NEET में धांधली व युवाओं के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरेंगे। माना जा रहा है कि वे यहीं से राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा कर सकते हैं।
BPSC AEDO परीक्षा में सेंध: बायोमेट्रिक एजेंसी की भूमिका संदेह के घेरे में, अब तक 35 गिरफ्तार
बिहार लोक सेवा आयोग की एईडीओ परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रही ईओयू को बायोमेट्रिक व्यवस्था और तकनीकी तंत्र के दुरुपयोग के संकेत मिले हैं। मामले में अब तक 35 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी का लखनऊ में प्रदर्शन, इको गार्डन बना छावनी; कहां हैं संस्थापक अभिजीत दीपके?
पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी को लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के एक गार्डन में धरने की अनुमति मिल गई है, जहां कई जिलों से युवा पहुंच चुके हैं। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके भी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद हैं।
NEET UG-2026 दोबारा परीक्षा से पहले एडवाइजरी जारी, गड़बड़ी दिखे तो कहां और कैसे करें शिकायत
पेपर लीक के कारण रद्द हुई NEET UG-2026 अब 21 जून को दोबारा होगी। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों के लिए सतर्कता संबंधी एडवाइजरी जारी की है।
'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन पर अशोक पंडित का हमला, बोले- विरोध की आड़ में हो रही सियासत
फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे विपक्ष की राजनीतिक चाल बताया है। उन्होंने इस आंदोलन को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का रीयूनियन करार दिया है।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू: फर्जी पेपर या अफवाह फैलाने वालों पर सीधे NSA की कार्रवाई की चेतावनी
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है, जिसमें प्रदेश के 28.86 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि फर्जी पेपर या अफवाह फैलाने वालों पर रासुका (NSA) के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
NEET UG 2026: पेपर लीक की सीख, कड़ी निगरानी में बंद हुए नीट यूजी का प्रश्नपत्र बनाने वाले विशेषज्ञ
नीट यूजी 2026 री-टेस्ट को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए पेपर सेट करने वाले विशेषज्ञों को मोबाइल-इंटरनेट से दूर सख्त आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए वायुसेना की मदद लेने पर भी विचार हो रहा है। परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी।
टेलीग्राम पर परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्नपत्र देने का झूठा दावा करने वाला ओम कुमार गिरफ्तार, बनाए थे 'पेपर लीक' चैनल
लखनऊ से STF ने ओम कुमार नामक आरोपी को पकड़ा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराने का फर्जी दावा कर छात्रों से पैसे वसूलता था। आरोपी ने टेलीग्राम पर 'पेपर लीक' जैसे नामों से चैनल बना रखे थे।
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, पुलिस ने शाम 5 बजे तक धरने की अनुमति दी
पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया, जिसमें सोनम वांगचुक भी शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
राजस्थान की राजनीति: मंत्री जवाहर सिंह बेढम का अशोक गहलोत पर तीखा वार, बोले- अंदरूनी फूट से ही मिटेगी कांग्रेस
राजस्थान सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों को हताशा करार देते हुए दावा किया कि कांग्रेस की आपसी गुटबाजी ही उसके पतन का कारण बनेगी।
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके दिल्ली रवाना
कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया है, जिसमें संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों से शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की है।
एमपी के सरकारी कॉलेज में परीक्षा से डेढ़ माह पहले ही सोशल मीडिया पर पहुंचा प्रश्न पत्र, एग्जाम रद्द
मध्य प्रदेश के एक कॉलेज में बीए और बीकॉम फाइनल ईयर की अंग्रेजी की परीक्षा का प्रश्न पत्र इम्तिहान से करीब डेढ़ महीने पहले ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर मौजूद होने का आरोप है, जिसके बाद परीक्षा निरस्त कर 22 जून की नई तारीख तय की गई है।