उपनाम: नेपाल बाढ़
बिहार मौसम: चंपारण समेत 8 जिलों में छाए रहेंगे बादल, नेपाल में आई बाढ़ से गंडक नदी को लेकर अलर्ट
बिहार के कई जिलों में आज बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जबकि नेपाल में हुए भूस्खलन के चलते गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना है। राज्य का जल संसाधन विभाग स्थिति पर पूरी निगरानी रख रहा है और किसी बड़े खतरे की स्थिति फिलहाल नहीं है।
नेपाल में प्रलयकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या 1400 के पार, 6 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन अब तक सिर्फ 104 शवों की पहचान हो पाई है। आपदा के 21 दिन बाद भी 6,150 लोग लापता हैं और प्रशासन के सामने शवों की पहचान करना सबसे बड़ी चुनौती है।
नेपाल आपदा में फरिश्ते बनकर पहुंचे अंबाला के डॉक्टर, वापसी पर पीड़ितों ने पूछा- फिर कब आओगे?
नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद अंबाला के फिलाडेल्फिया अस्पताल की टीम ने तीन दिनों तक प्रभावितों की मुफ्त चिकित्सा सेवा की। वापस लौटते समय वहां के लोगों का भावुक सवाल कि डॉक्टर साहब आप दोबारा कब आएंगे, इन डॉक्टरों के जज्बे को बयां करता है।
नेपाल में प्रलयकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण की बड़ी चुनौती, सरकार के आकलन में सामने आया खरबों का नुकसान
नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़ से मची भारी तबाही के बाद अब बुनियादी ढांचे और जनजीवन को वापस पटरी पर लाने के लिए खरबों रुपये के बजट की आवश्यकता होगी।
नेपाल बाढ़ का कहर: फोन पर मां के आखिरी शब्द थे 'बड़ा सैलाब आवत बा', उसके बाद कट गया संपर्क
बिहार के मोतिहारी से ताल्लुक रखने वाले एक परिवार पर नेपाल की भीषण बाढ़ ने कहर बरपाया है। फोन पर मां के साथ हो रही बातचीत के दौरान अचानक संपर्क टूट गया और परिवार के पांच सदस्य लापता हो गए, जिनका 10 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
नेपाल में फिर मंडराया बड़ी आपदा का खतरा, दार्चुला में भीषण भूस्खलन के बाद नदी का बहाव रुका, हाई अलर्ट जारी
नेपाल के दार्चुला जिले में एक बड़ा भूस्खलन होने से चौलानी नदी का बहाव आंशिक रूप से बाधित हो गया है, जिससे निचले इलाकों में अचानक भीषण बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है।
नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 1,344 लोगों की पुष्टि, अभी भी 4,898 लोगों की तलाश जारी
नेपाल में भोटेकोशी नदी के तांडव के बाद बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं, जहां अब तक 1,344 शव मिल चुके हैं और करीब 5 हजार लोग लापता हैं।
नेपाल की आपदा में भारत बना ढाल, 95 टन राहत सामग्री के साथ मदद का हाथ बढ़ाया
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच भारत ने राहत कार्यों में तेजी लाते हुए 95 टन सामग्री पहुंचाई है और 166 भारतीयों को सुरक्षित निकाला है। विदेश मंत्रालय ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर नेपाल की चिंताओं का समर्थन करते हुए विकसित देशों को अपनी ऐतिहासिक जिम्...
नेपाल में कुदरत का कहर: तबाही के बाद 600 बच्चे अब भी लापता, मलबे में जिंदगी तलाश रही सेना
नेपाल में आई विनाशकारी आपदा के 10वें दिन भी राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जहां मलबे से लोगों को निकालने की कोशिशों के बीच रसुवा और नुवाकोट से लगभग 600 बच्चे और कई शिक्षक लापता हैं।
नेपाल त्रासदी: 9 दिन तक सुरंग में फंसा रहा शख्स, चमत्कारिक रूप से मिला जीवित; मौत का आंकड़ा 1259 के पार
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के नौ दिन बाद बचाव कर्मियों ने त्रिशूली-3 ‘ए’ जलविद्युत परियोजना की सुरंग से एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला है। देश में इस आपदा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1259 हो गई है और अभी भी करीब 5000 लोग लापता हैं।
नेपाल में बाढ़ और तबाही का कहर: मलबे से अब तक 1,252 शव बरामद, हजारों लोग अब भी लापता
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के नौवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जहां अब तक 1,252 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और हजारों लोग लापता हैं।
नेपाल में आपदा के समय भारत और चीन की मदद पर बोले बालेन शाह, दिया धन्यवाद
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान भारत और चीन द्वारा दी गई सहायता को प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सराहा है। उन्होंने संसद में जानकारी दी कि इन देशों ने समय रहते तकनीकी सहयोग प्रदान किया था।
नेपाल में प्रलय: मलबे और कीचड़ के बीच देवदूत बनी भारतीय सेना, अत्यंत कठिन परिस्थितियों में चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद मची तबाही के बीच भारतीय सेना के जवान नेपाली सुरक्षा बलों के साथ मिलकर बेहद खतरनाक और जोखिम भरे इलाकों में लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।
चीन-नेपाल सीमा: बाढ़ से तबाह हुई सड़क को ड्रैगन ने महज एक हफ्ते में किया तैयार, जानें क्या है इसकी बड़ी वजह
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण चीन को नेपाल से जोड़ने वाली रणनीतिक सड़क पूरी तरह नष्ट हो गई थी, जिसे चीन ने रिकॉर्ड एक सप्ताह के भीतर फिर से चालू कर दिया है।
नेपाल में प्रलय: सैलाब में बही 22,000 मुर्गियां, आशियाना उजड़ने के बाद बिलख पड़ा किसान
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें 939 लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लापता हैं। त्रिशूली में एक पोल्ट्री किसान ने अपनी आंखों के सामने अपनी पूरी कमाई को बहते हुए देखा।