उपनाम: मध्य प्रदेश पुलिस
उज्जैन: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी महामंडलेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज, संत फरार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक महामंडलेश्वर पर महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन आरोपी फिलहाल फरार है।
इंदौर में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से कुचलकर की थी हत्या
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के दौरान हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा।
ग्वालियर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पत्नी ने साथ जाने से किया इनकार, तो देसी कट्टा लेकर ससुराल पहुंचा शराबी पति, चचिया ससुर पर चलाई गोली
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सिरफिरे पति ने पत्नी के वापस लौटने से मना करने पर उसके मायके जाकर जमकर हंगामा किया और अपने चचिया ससुर पर कट्टे से फायर कर दिया। पुलिस ने बड़ी सूझबूझ से आरोपी को गिरफ्तार किया।
इंदौर में पुलिस विभाग शर्मसार: हेड कांस्टेबल ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतकर्ता से किया रेप, उसी थाने की हवालात में काटी रात
इंदौर के चंदन नगर थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर महिला से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत की जांच के नाम पर महिला को अपना शिकार बनाया और ब्लैकमेल किया।
डिंडौरी: पुलिस ने दिखाया मानवीय चेहरा, चालान काटने के बजाय बीमार महिला की बचाई जान
मध्य प्रदेश के डिंडौरी में यातायात पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक बीमार बुजुर्ग महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया। चेकिंग के दौरान कागजात न होने के डर से रुके युवक की परेशानी देख पुलिस ने कार्रवाई को दरकिनार कर महिला को उपचार के लिए भिजवाया।
400 साल पुरानी तोप की चोरी में हिण्डौन कनेक्शन का खुलासा, दो हिरासत में
मध्य प्रदेश के नरवर किले से चोरी हुई 3.5 टन वजनी प्राचीन तोप मामले में पुलिस ने राजस्थान के करौली से दो संदिग्धों को पकड़ा है। इस चोरी को अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है।
ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों रुपये तो रची खुद के अपहरण की झूठी साजिश, मुरैना पुलिस ने 48 घंटे में दिल्ली से खोज निकाला
मुरैना के एक युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में बड़ी रकम हारने के बाद घर वालों से बचने के लिए अपने ही अपहरण का नाटक रचा था, जिसे पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर दिल्ली के एक होटल से बेनकाब कर दिया।
भोपाल कफ सिरप मामला: मुख्य आरोपी राहुल कुशवाहा के पिता को कोर्ट से झटका, बैंक खाता अनफ्रीज करने की याचिका खारिज
भोपाल के बहुचर्चित नकली कफ सिरप कांड में विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी राहुल कुशवाहा के पिता की बैंक खाता अनफ्रीज करने की अर्जी खारिज कर दी है। जांच में सामने आया है कि इन खातों का इस्तेमाल अवैध धंधे की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा था।
36 साल की फरारी के बाद कानून के शिकंजे में आया आरोपी, 65 की उम्र में खेत से हुआ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस ने 36 साल पुराने चोरी के एक मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी साल 1989 से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर जीवन बिता रहा था।
डिंडौरी में चोरी की शिकायत पर पुलिस का खेल, एफआईआर में दर्ज किया पारिवारिक विवाद
मध्य प्रदेश के डिंडौरी में एक विधवा महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जहाँ लाखों की चोरी को पुलिस ने मामूली पारिवारिक विवाद में बदल दिया।
छतरपुर में सनसनीखेज वारदात: लापता युवक का नाले में दबा मिला शव, पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की साजिश का गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश के छतरपुर में आटा पिसवाने गए 22 वर्षीय युवक प्रेम लाल रैकवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसका शव नाले में दफना दिया गया। परिजनों ने युवक की नवविवाहित पत्नी और उसके प्रेमी पर इस जघन्य वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्...
मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनी: शिक्षक दंपति के घर से बरामद हुए दो जले हुए कंकाल, DNA जांच से खुलेगा मौत का रहस्य
सिवनी जिले के उगली गांव में पिछले दो दिनों से लापता शिक्षक दंपति के घर से पुलिस ने दो अत्यधिक जले हुए शव बरामद किए हैं, जिनकी पहचान स्थापित करने के लिए बच्चों का DNA टेस्ट कराया जाएगा।
भोपाल: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले करणी सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट से रिमांड पर लिया है।
इंदौर: ATM में नकदी डालने वाले कर्मचारियों ने उड़ाए 40 लाख रुपये, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, दोनों गिरफ्तार
इंदौर में एटीएम में पैसे डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने धीरे-धीरे 40 लाख रुपये का गबन कर लिया और पूरी राशि ऑनलाइन सट्टे में हार गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर रईसी दिखाना पड़ा भारी: रील्स देखकर किया कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सोशल मीडिया पर महंगे मोबाइल और ठाठ-बाट दिखाने वाले एक 19 वर्षीय युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से युवक को सुरक्षित छुड़ाया।