उपनाम: जमशेदपुर
झारखंड का 'मिनी कश्मीर' है ढाईकुशुम गांव, जमशेदपुर से 70 किलोमीटर दूर झरनों और कॉटेज के बीच बसी सुकून भरी वादियां
जमशेदपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर घाटशिला रोड पर बसा ढाईकुशुम गांव अपनी हरियाली, झरनों और लकड़ी से बने कॉटेज के कारण तेजी से लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है।
जमशेदपुर के विवेक मिश्रा का अनूठा कमाल, 4 लाख मोतियों से सजाई जा रही राधा-कृष्ण की भव्य तस्वीर, प्रेमानंद महाराज को करेंगे समर्पित
जमशेदपुर के कलाकार विवेक मिश्रा 11x7 फीट की राधा रानी और श्रीकृष्ण की तस्वीर 4 लाख मोतियों से तैयार कर रहे हैं। काम अंतिम चरण में है और पूरा होने के बाद वे इसे संत प्रेमानंद महाराज को भेंट करना चाहते हैं।
जमशेदपुर के आमबागान की 'केक वाली गली' में मिठास का संसार, हर मौके के लिए अनगिनत वैरायटी
जमशेदपुर के आमबागान इलाके में बेकरी दुकानों का जमावड़ा इतना है कि लोगों ने इसे 'केक वाली गली' कहना शुरू कर दिया है। यहां किफायती दाम पर तरह-तरह के केक, पेस्ट्री और बेक्ड आइटम्स मिलते हैं।
अखबार बांटने से लेकर अपने ब्रांड तक: जमशेदपुर के मनप्रीत की प्रेरक यात्रा
तीन साल की उम्र में पिता को खोने वाले जमशेदपुर के 21 वर्षीय मनप्रीत सिंह ने बचपन से मेहनत कर आज 'Shades of Punjab' नाम से अपना कपड़ा ब्रांड खड़ा किया है, जिसके शहर में दो आउटलेट चल रहे हैं।
जमशेदपुर की जैस्मिन गुड़िया की पहल, दोस्तों के साथ बनाया हैंडमेड एक्सेसरीज ब्रांड, अब देशभर में पहुंच रहे प्रोडक्ट
जमशेदपुर की जैस्मिन गुड़िया ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर हैंडमेड फैशन और क्राफ्ट का ब्रांड शुरू किया है, जिसके प्रोडक्ट अब पूरे भारत में पहुंचाए जा रहे हैं।
चॉक से दीवारों पर जान फूंक देते हैं सुदेश, रतन टाटा से रणवीर सिंह तक की हूबहू तस्वीरें बनाकर बटोरी सुर्खियां
जमशेदपुर के बिरसानगर के रहने वाले 22 साल के सुदेश पुराण अपनी अनोखी चॉक आर्ट के दम पर पूरे शहर में मशहूर हो गए हैं। रणवीर सिंह, रतन टाटा और IShowSpeed जैसे चेहरों को दीवारों पर उकेरकर वे सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं।
टाटानगर स्टेशन पर डिजिटल पहचान की नई व्यवस्था, फर्जी वेंडरों पर कसेगा शिकंजा
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर निजी एजेंसियों के कर्मचारियों को अब क्यूआर कोड वाले डिजिटल आईडी कार्ड दिए जा रहे हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में यह व्यवस्था लागू करने वाला यह पहला स्टेशन बन गया है।
कोटा में तराशी प्रतिभा, अब IIT दिल्ली का सपना: ध्रुव कात्यायन बने कोल्हान के टॉपर
जमशेदपुर के ध्रुव कात्यायन ने JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक 295 हासिल कर कोल्हान क्षेत्र में पहला स्थान पाया है। वह IIT दिल्ली से Mathematics and Computing की पढ़ाई करना चाहते हैं।