उपनाम: हरियाणा पुलिस
कौन है अनिल पंडित? अमेरिका में बैठकर भारत में रंगदारी और गोलीबारी करवाने का आरोप, टाइगर श्रॉफ मामले में भी सामने आया नाम
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामले के बाद अमेरिका में बैठे अनिल पंडित का नाम अचानक चर्चा में आ गया है। आरोप है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़कर भारत के कई राज्यों में गोलीबारी और रंगदारी के आपराधिक नेटवर्क का संचालन कर रहा है।
हरियाणा: रोहतक डबल मर्डर केस में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ एएसआई, 10 हजार रुपये की घूस ले रहा था आरोपी
रोहतक में लिव-इन कपल की हत्या के मामले में झज्जर विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास चलीं ताबड़तोड़ गोलियां
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, जवाब में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हुए।
रोहतक दोहरा हत्याकांड: बीयर पीने के दौरान हुआ झगड़ा, पहले प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर दोस्तों ने उसे उतारा मौत के घाट
रोहतक के हसनगढ़ गांव में हुए एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है, जहां बीयर पीने के दौरान हुए विवाद में प्रेमी युगल की हत्या कर उनके शवों को नहर में फेंक दिया गया था।
गुरुग्राम के भोंडसी में एसटीएफ की टीम पर जानलेवा हमला, गोलीबारी में कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल
गुरुग्राम के भोंडसी जेल रोड पर दो गुटों की आपसी भिड़ंत के दौरान वहां से गुजर रहे एसटीएफ जवानों को निशाना बनाया गया। हमले में कॉन्स्टेबल अमित कुमार घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
IDFC बैंक घोटाला: मुजरा पार्टियां, होटल में अय्याशी और करोड़ों का गबन, IAS पंकज अग्रवाल पर CBI चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
हरियाणा के चर्चित IDFC बैंक घोटाले में CBI की चार्जशीट से बेहद हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं, जिसमें आरोपी IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल पर सरकारी पैसे से मुजरा पार्टियों और होटलों में अय्याशी करने के संगीन आरोप लगे हैं।
गुरुग्राम के सोहना में बिजली विभाग के दफ्तर पर हमला: दबंगों ने जेई और कर्मचारियों को पीटा, कंप्यूटर-प्रिंटर तोड़े और सरकारी फाइलें फाड़ीं
हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना में एक सरकारी बिजली कार्यालय में घुसकर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और कार्यालय की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित जेई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम कोर्ट ने उड़ाए हरियाणा पुलिस के होश: ₹44 लाख के साइबर फ्रॉड में ऐसी दलील कि दंग रह गई अदालत, आरोपी को मिली जमानत
गुरुग्राम की एक अदालत ने 44 लाख रुपये के कथित डिजिटल अरेस्ट मामले में आरोपी को जमानत देते हुए हरियाणा पुलिस की जांच प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने आरोपी के नाम पर केवल सिम कार्ड होने के कारण उसे गिरफ्तार किया था, जबकि ठगी गई रकम कभी उसके खात...
गुरुग्राम हिट एंड रन: महिला बाइक सवार को टक्कर मारने से पहले की थी अभद्र टिप्पणी, आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार
गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने के मामले में मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने टक्कर मारने से पहले उन पर अभद्र टिप्पणियां की थीं।
विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर हरियाणा STF का कड़ा प्रहार, अब तक 27 को दबोचा, अगली लिस्ट तैयार
हरियाणा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए विदेशों में शरण लिए बैठे 27 कुख्यात गैंगस्टरों को भारत वापस लाने में सफलता पाई है। पुलिस अब इन अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क और फंडिंग के रास्तों को भी नष्ट करने की योजना पर काम कर रही है।
सोनीपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 2 करोड़ की फिरौती के लिए की थी फायरिंग, दो अपराधी घायल
हरियाणा के सोनीपत में नंदू गैंग के नाम पर एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने दफ्तर पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में वे घायल हो गए।
सोनीपत में नई दुकान की खुशियां मातम में बदलीं: सुबह हुआ उद्घाटन, शाम को कमरे में मिली पति-पत्नी की लाशें
हरियाणा के सोनीपत में दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाले एक दंपती ने अपनी नई दुकान के उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
हरियाणा के हांसी में भारी बवाल: डेयरी संचालक हत्याकांड पर भड़के प्रदर्शनकारी, पथराव में एसपी और डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
हरियाणा के हांसी में डेयरी संचालक हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं।
चरखी दादरी गैंगवार: मुख्य साजिशकर्ता अमरदीप का पुलिस के साथ मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली
हरियाणा के चरखी दादरी में स्कॉर्पियो सवार लोगों पर फायरिंग करने वाले गैंग के मुख्य सरगना अमरदीप को पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद दबोच लिया है। इस दौरान हुई गोलीबारी में आरोपी के पैरों में चोट आई है और उस पर पहले से ही 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
चरखी दादरी गोलीकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी रोहित उर्फ कातिया घायल, दो अन्य साथी भी गिरफ्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में स्कॉर्पियो सवार सात युवकों पर हुए जानलेवा हमले के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। इस ऑपरेशन में एसटीएफ और जिला पुलिस ने मुख्य आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे काबू किया और दो अन्य सहयोगियों को भी धर दबोचा।