उपनाम: हरियाणा पुलिस
सोनीपत एनकाउंटर: कुख्यात बदमाश गोपाल पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक हेड कॉन्स्टेबल घायल
हरियाणा के सोनीपत में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर गोपाल के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश मारा गया है, जबकि कार्रवाई के दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है।
रोहतक: बलराम दांगी के ऑफिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल
महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले एक संदिग्ध बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
'अगली गोली तेरे नाम की' — पंचकूला के 3 क्लब मालिकों और भाजपा नेता को रोहित गोदारा गैंग की धमकी, पुलिस ने PSO तैनात किए
हरियाणा के पंचकूला में भाजपा नेता नरिंदर लुबाना के परिवार और शहर के तीन क्लब संचालकों को रोहित गोदारा गैंग की ओर से धमकी भरा वॉयस नोट मिला है। सेक्टर 5 में रतन लुबाना पर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी करते हुए स्वाट टीम और PSO तैनात कर दिए हैं।
यमुनानगर में पुलिस पर हमला: भीड़ ने गाड़ी पर किया पथराव, आरोपी को छुड़ाया, कई जवान घायल
यमुनानगर की डेहा बस्ती में एनडीपीएस मामले के वांछित आरोपी राजेंद्र बंगाली को पकड़ने पहुंची करनाल के असंध की सीआईए टीम पर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पथराव कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और भीड़ ने आरोपी को छुड़ा लिया।
रोहतक पुलिस ने नाकाम की पांच हत्याओं की साजिश, 7 पिस्तौल और 80 कारतूस समेत तीन युवक गिरफ्तार
रोहतक में पुलिस ने लाढ़ौत रोड से तीन युवकों को 7 पिस्तौल, 13 मैगजीन और 80 कारतूस के साथ दबोचा, जो एक परिजन की हत्या का बदला लेने के लिए पांच लोगों को मारने की योजना बना रहे थे।
पानीपत: महिला एक्सईएन के बेटे का अपहरण, डेढ़ करोड़ की फिरौती की मांग, 11 घंटे में सकुशल बरामद
पानीपत में महिला एक्सईएन के 12 वर्षीय बेटे को अगवा कर अपहरणकर्ताओं ने डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, मगर हरियाणा पुलिस ने महज 11 घंटे में बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया और एक महिला समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया।
गुरुग्राम कॉमेडी शो विवाद: NCW का स्वत: संज्ञान, प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा 22 जून को तलब, DGP को कार्रवाई के निर्देश
राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुग्राम में हुए एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में महिलाओं के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लिया है और हरियाणा पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
हरियाणा में बनेगा एंटी टेररिज्म स्क्वॉड, आतंकी और कट्टरपंथी नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा
हरियाणा सरकार ने राज्य में एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) के गठन को मंजूरी दे दी है। यह दस्ता आतंकवाद, कट्टरपंथ, आतंकी फंडिंग और साइबर माध्यम से होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगा।
नूंह में सुहागरात के अगले ही दिन दूल्हे की गिरफ्तारी, थार पर खतरनाक स्टंट का वीडियो बना वजह
हरियाणा के नूंह जिले में बारात के दौरान थार गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दूल्हे आकिब समेत चार वाहन चालकों पर केस दर्ज किया है। दूल्हे को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि फरार चालकों की तलाश जारी है।
हरियाणा: यमुनानगर में बेरोजगार युवक के घर पुलिस का छापा, मिला 10 लाख से ज्यादा कैश और 60 हजार के बंद हो चुके पुराने नोट
यमुनानगर के गांव सारन में 'ऑपरेशन 2.0' के तहत हुई छापेमारी में सुभाष नामक व्यक्ति के घर से 10 लाख 37 हजार रुपये नकद और 60 हजार रुपये के बंद हो चुके पुराने नोट बरामद हुए। पुलिस रकम के स्रोत की जांच में जुटी है।
गुड़गांव में ‘बीफ’ पकाने का दावा कर बंगाल के नेता को ललकारने वाली महिला गिरफ्तार
गुरुग्राम में रह रहीं पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर की निवासी ज्योत्सना बीबी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कथित तौर पर बीफ पकाकर सुवेंदु अधिकारी को खाने का न्योता देती दिख रही हैं। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज...