उपनाम: बीकानेर
सात साल तक टीबी समझकर चला इलाज, आखिरकार महिला के फेफड़े से निकली एक इंच लंबी सुपारी
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी के जरिए 58 वर्षीय महिला के फेफड़े से करीब एक इंच लंबी सुपारी निकाली। सात साल से लगातार खांसी, निमोनिया और सांस की तकलीफ झेल रही महिला को इससे नया जीवन मिला है।
बीकानेर में नशे के कारोबार पर शिकंजा, घर से 13,300 नशीली गोलियां जब्त, महिला हिरासत में
बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की संयुक्त छापेमारी में एक घर से 13,300 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बरामद हुईं। इस मामले में अंजू देवी नामक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बीकानेर: कंवरसेन लिफ्ट नहर में नहाते समय बहे तीन युवक, एक का शव मिला, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में कंवरसेन लिफ्ट नहर में नहाने उतरे तीन युवक तेज बहाव में डूब गए। किसानों ने एक युवक को बचा लिया, 20 वर्षीय दिनेश का शव बरामद हुआ, जबकि 23 वर्षीय जगदीश मेघवाल की तलाश में SDRF जुटी है।
बीज निगम घोटाला: एसीबी की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन, जुगल किशोर बिश्नोई निदेशक पद से बाहर
भ्रष्टाचार के आरोप में एसीबी की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान राज्य बीज निगम ने अशासकीय निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई को निदेशक मंडल से हटा दिया है। मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और उनके घर से 1.59 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।
'कब तक जिम्मेदारी से बचते रहेंगे'... बीकानेर पीबीएम अस्पताल प्रकरण में हनुमान बेनीवाल का स्वास्थ्य मंत्री खींवसर पर हमला
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन के बाद छह प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने और आईसीयू में डायलिसिस चलने के मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर स्वास्थ्य लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि हर घटना के...
बीकानेर प्रसूता किडनी मामले पर गरमाई सियासत, बेनीवाल के सवाल; मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन के बाद कुछ प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए, जबकि चिकित्सा मंत्री ने स्थिति को नियंत्रण में बताया।
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी खराब, एक वेंटिलेटर पर
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल होने से हड़कंप मच गया है। एक प्रसूता वेंटिलेटर पर और पांच आईसीयू में भर्ती हैं, सरकार ने जांच कमेटी गठित कर दी है।
तालाब की खुदाई में मिला 250 साल पुराना अतीत, कीर्ति स्तंभ और शिलालेख ने उजागर किए इतिहास के पन्ने
बीकानेर के सिंसा भैरव तालाब की खुदाई में प्राचीन प्रतिमा, शिलालेख और कीर्ति स्तंभ मिले हैं। शिलालेख के अनुसार तालाब का निर्माण विक्रम संवत 1837 में हुआ था।
बीकानेर में चिकित्सा का अनूठा कारनामा, पांच घंटे चली पेचीदा सर्जरी में निकाला 20 किलो का ओवेरियन ट्यूमर, बची महिला की जान
बीकानेर के आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान के डॉक्टरों ने करीब पांच घंटे की जटिल सर्जरी में 40 वर्षीय महिला के पेट से लगभग 20 किलोग्राम का विशाल ओवेरियन ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। महिला की हालत अब स्थिर है और उसकी सेहत में तेजी से...
करणी माता दर्शन अब और सुगम, 18.70 करोड़ की लागत से नए रूप में लालगढ़ रेलवे स्टेशन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लालगढ़ रेलवे स्टेशन का करीब 18 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से पुनर्विकास पूरा हुआ है, जिससे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।