उपनाम: भ्रष्टाचार
40 करोड़ के धान घोटाले में पूर्व विधायक रेखा नाइक पर ED का शिकंजा, कंपनी में छापे की तैयारी
तेलंगाना में करीब 40 करोड़ रुपये के धान गबन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व विधायक रेखा नाइक की फर्म को घेरे में लिया है। जांच एजेंसी उनकी प्रोपराइटरशिप कंपनी में तलाशी अभियान चलाने की योजना बना रही है।
हिमकेयर घोटाला: पुरुषों की बच्चेदानी और महिलाओं के टेस्टिकल्स के ऑपरेशन का दावा, सीएम सुक्खू ने दिए जांच के आदेश
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमकेयर योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। उन्होंने सदन में बताया कि योजना के तहत पुरुषों की बच्चेदानी और महिलाओं के टेस्टिकल्स के ऑपरेशन के बिल बनाए गए हैं।
वडोदरा में महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, जब्त मोबाइल लौटाने के लिए मांगे थे 20 हजार
गुजरात के वडोदरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी ने एक महिला सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने जब्त मोबाइल फोन वापस करने के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की मांग की थी।
पंजाब चावल खरीद घोटाला: CBI कोर्ट का कड़ा रुख, FCI के 14 अधिकारियों समेत 30 दोषी करार
पंजाब के वर्ष 2004-05 के चर्चित चावल खरीद घोटाले में CBI की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने FCI के 14 अधिकारियों और 16 निजी राइस मिल मालिकों को दोषी मानते हुए कठोर सजा और जुर्माने का आदेश दिया है।
पंजाब के CM मान के OSD पर CBI का शिकंजा, हथियार लाइसेंस और रेडक्रॉस चंदे में नई FIR दर्ज
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मन के खिलाफ CBI ने भ्रष्टाचार की एक नई FIR दर्ज की है। यह मामला हथियारों के लाइसेंस जारी कराने और रेडक्रॉस सोसाइटी के चंदे में हुई अनियमितता से जुड़ा है।
पीएम रोजगार योजना में 32 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, कश्मीर में ईडी का बड़ा एक्शन
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के नाम पर बैंक अधिकारियों और बिचौलियों ने मिलकर 540 खातों के जरिए 32 करोड़ रुपये का गबन किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
केरल पीएससी भर्ती परीक्षा में बड़ा घोटाला, गूगल और स्टडी मटीरियल से चोरी किए गए 45 सवाल
केरल लोक सेवा आयोग की सरकारी नौकरियों में धांधली का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां परीक्षा के सवाल सीधे इंटरनेट से कॉपी किए गए और मूल्यांकन में गंभीर चूक पाई गई। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और आयोग के उच्च अधिकारियों पर भी सवाल उठ रह...
ब्राजील: चुनाव हारने के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो ने छोड़ा देश, मियामी पहुंचे, लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पराजय झेलने वाले फ्लावियो बोल्सोनारो अब अमेरिका पहुंच गए हैं। उनके खिलाफ ब्राजील की अदालतों में भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी के कई मामले चल रहे हैं।
कोलकाता में बड़ी कार्रवाई: प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर से बाहर निकलते ही पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को दुर्गा पूजा पास और टिकट घोटाले के मामले में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर से निकलते ही हिरासत में लिया गया।
ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख, 41 अधिकारी बर्खास्त और 91 रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन रुकी
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य में जून 2024 से अब तक बड़े पैमाने पर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
100 करोड़ रुपये के प्राइवेट स्कूल घोटाले में घिरे पूर्व मंत्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार
तमिलनाडु के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी को 100 करोड़ रुपये के प्राइवेट स्कूल घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने स्कूलों को मान्यता दिलाने के बदले बड़ी रकम वसूली थी।
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस में बड़ा घोटाला, 20 कर्मचारियों ने प्रीमियम सीट के नाम पर डकारे लाखों रुपये
पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन पीआईए में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जहाँ कर्मचारियों ने प्रीमियम सीटों से हुई कमाई को एयरलाइन के खाते में जमा करने के बजाय खुद हड़प लिया। इस गड़बड़ी के पकड़े जाने के बाद अब उन कर्मचारियों के वेतन से 50 लाख पाकिस्तानी रुपय...
इंदौर में प्रधान आरक्षक फिरोज खान की 64 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, पत्नी और सहयोगियों के नाम पर खरीदी थी 46 जमीनें
मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक फिरोज खान के पास आय से अधिक संपत्ति का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में फिरोज खान और उनके करीबियों के नाम पर 46 अचल संपत्तियों के सबूत मिले हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।
बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान कतर में गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई
बांग्लादेश वायुसेना के पूर्व प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को कतर में हिरासत में लिया गया है। उन पर और उनकी पत्नी पर करोड़ों टका की अवैध संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के गंभीर आरोप हैं।
SFIO डिप्टी डायरेक्टर समेत 3 लोग गिरफ्तार, 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का लगा है गंभीर आरोप
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने डीएचएफएल मामले की जांच के दौरान रिश्वतखोरी करने के आरोप में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस के एक वरिष्ठ अधिकारी और दो अन्य को हिरासत में लिया है।