उपनाम: भ्रष्टाचार
बिहार में भ्रष्टाचार: मंत्री लखींद्र पासवान के सामने ही कर्मचारी ने फोन पर मांग ली 50 हजार की रिश्वत, खुला राज
बिहार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखींद्र पासवान के सामने ही एक डाटा एंट्री ऑपरेटर ने फोन पर फरियादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली।
बंगाल में बस ड्राइवर के घर से निकला 28 करोड़ कैश और 15 किलो सोना, क्या है टीएमसी कनेक्शन?
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक रिटायर्ड सरकारी बस ड्राइवर के घर से करोड़ों की नगदी और भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ है, जिसके तार स्थानीय पत्थर कारोबारी और टीएमसी नेताओं से जुड़ रहे हैं।
वेटनरी ऑफिसर भर्ती में कथित धांधली पर कर्नाटक हाईकोर्ट सख्त, कहा- यह तो दिनदहाड़े खुली धोखाधड़ी है
कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित वेटनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने सरकार से मामले की आंतरिक जांच की स्थिति रिपोर्ट तलब की है।
पलनी मुरुगन मंदिर की 100 करोड़ की जमीन महज 2 करोड़ में हड़पी, फर्जीवाड़े में 3 गिरफ्तार
तमिलनाडु के प्रसिद्ध पलनी मुरुगन मंदिर की बेशकीमती जमीन को जाली दस्तावेजों के जरिए हड़पने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सीबी-सीआईडी ने इस घोटाले में तीन आरोपियों को दबोच लिया है।
हिमाचल प्रदेश: घर बैठे फर्जी चेकिंग रिपोर्ट तैयार करवा रहे एचआरटीसी इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक इंस्पेक्टर पर कंडक्टर से घर बैठे फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
कैमूर डीटीओ ऑफिस में 15.96 करोड़ का बड़ा घोटाला, वसूली गई रकम का नहीं मिल रहा हिसाब
बिहार के कैमूर जिला परिवहन कार्यालय में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वाहनों से वसूले गए जुर्माने की बड़ी रकम सरकारी खजाने तक नहीं पहुंची।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का बड़ा एक्शन
प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को पेपर लीक और भर्ती में गड़बड़ी के एक बड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उन पर रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने और रिश्वत लेने के गंभीर आरोप हैं।
UPSC में 76वीं रैंक लाने वाला अफसर रिश्वतखोरी में गिरफ्तार, 4 लाख की डिमांड पर CBI ने बिछाया जाल
यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर 76वीं रैंक प्राप्त करने वाले शुभम त्यागी को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ईपीएफओ में तैनात इस अफसर ने एक ठेकेदार से 4 लाख रुपये की मांग की थी।
भोजपुर का चपरासी निकला करोड़पति: सरकारी अस्पताल में थार से आता था कर्मचारी, छापेमारी में खुला अवैध संपत्ति का राज
बिहार के भोजपुर जिले में एक वेटनरी अस्पताल के चपरासी के पास आय से 253.8 फीसदी अधिक संपत्ति पाई गई है। निगरानी ब्यूरो की छापेमारी में उसके पास से करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और लग्जरी गाड़ी बरामद हुई है।
बलिया का मिड्ढी मार्ग बना जानलेवा, बार-बार निर्माण के बावजूद गड्ढों में तब्दील हो रही सड़क
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मिड्ढी मार्ग की खस्ताहाल स्थिति से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं, जहां लगातार हो रहे निर्माण कार्यों और सीवर खुदाई के बावजूद सड़क अपनी बदहाली के आंसू रो रही है।
हिमाचल प्रदेश: पूर्व विधायक होशियार सिंह पर सरकारी निधि के दुरुपयोग का आरोप, निजी कंपनी के कर्मियों के खातों का हुआ इस्तेमाल
हिमाचल प्रदेश के देहरा से पूर्व विधायक होशियार सिंह के खिलाफ विजिलेंस ने मामला दर्ज किया है। उन पर विधायक ऐच्छिक निधि का पैसा अपनी निजी कंपनी के कर्मचारियों के खातों में डलवाकर नकद वापस लेने का आरोप है।
बिलासपुर सर्पदंश मुआवजा घोटाला: आत्महत्या को बताया सांप का डसना, सरकारी खजाने से हड़पे लाखों रुपये
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजे के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें सरकारी खजाने को चूना लगाने के लिए आत्महत्या के मामलों को सांप के काटने से हुई मौत बता दिया गया। इस संगठित गिरोह में डॉक्टर, वकील और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं, जिनकी...
बिहार: पर्यटन विभाग के इंजीनियर के घर छापेमारी में खुला काले धन का पिटारा, 3 फ्लैट और 12 जमीनों का मालिक निकला अफसर
बिहार के पर्यटन विभाग में तैनात एक अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बेनामी संपत्ति बरामद की है। जांच में अधिकारी की आय से 75 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।
दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा: नए कमिश्नर अनुराग कुमार की दो टूक चेतावनी
दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालने वाले अनुराग कुमार ने अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार को लेकर विभाग की नीति जीरो टॉलरेंस की रहेगी।
रायपुर में बड़ी कार्रवाई: आय से अधिक संपत्ति के मामले में बीज निगम के रिटायर्ड प्रबंधक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के पूर्व अधिकारी राजेंद्र सिंह क्षत्रीय को EOW-ACB ने गिरफ्तार किया है, जिन पर अपनी वैध आय से 5.28 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति बनाने का आरोप है।