उपनाम: अंधविश्वास
भिलाई में तांत्रिक का खेल: 5 करोड़ के मुनाफे का लालच देकर महिला से ठगे 85 लाख रुपये
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक तांत्रिक ने महिला को प्रेत बाधा और सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी की है। आरोपी ने महिला के पति की मौत का फायदा उठाकर उसे जमकर धमकाया।
उज्जैन में तांत्रिक बनकर महिला को ठगा, सोने की नथ लेकर भाग रहे आरोपी की भीड़ ने की धुलाई
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में एक युवक ने बेटा पैदा करने का लालच देकर महिला से सोने की नथ ठग ली, लेकिन भागते समय पकड़ा गया और लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
क्या सच में लाल रंग की बोतल से भागते हैं कुत्ते? एक्सपर्ट ने बताया वायरल दावे का सच
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में घरों के बाहर लाल पानी की बोतल लटकाने का ट्रेंड चर्चा में है, जिसे लेकर विशेषज्ञों ने अपनी राय दी है।
बैतूल में जादू-टोने के शक में 12 साल के मासूम की निर्मम हत्या, बोरी में बंद मिला शव
बैतूल जिले में अंधविश्वास की बलि चढ़े एक 12 वर्षीय बालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो आरोपियों ने बच्चे को अगवा कर लोहे की रॉड और रस्सी से मौत के घाट उतार दिया और शव को नाले में फेंक दिया।
घर की छिपकली के काटने से क्या वाकई मौत हो सकती है? जानें क्या है हकीकत
अक्सर घरों में पाई जाने वाली छिपकलियों को लेकर लोगों के मन में डर रहता है कि इनके काटने से जान जा सकती है, लेकिन विशेषज्ञ इसे लेकर क्या कहते हैं आइए जानते हैं।
FIFA विश्व कप 2026: रॉकी की मूर्ति और ब्राजीली फैंस का अजीबोगरीब अंधविश्वास
फीफा विश्व कप 2026 के दौरान फिलाडेल्फिया में एक मूर्ति को लेकर ब्राजीली फुटबॉल फैंस के बीच डर का माहौल बन गया है। फैंस का मानना है कि इस मूर्ति को टीम की जर्सी पहनाने से टीम मैच हार सकती है।
मुंगेर में अंधविश्वास की क्रूरता, महिला को डायन कहकर तलवार से किया हमला
बिहार के मुंगेर में एक पड़ोसी ने महिला को डायन बताकर गंगा घाट पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गुना: सांप के डंसने पर झाड़-फूंक में बीतते रहे घंटे, हालत बिगड़ी तो दौड़े अस्पताल, पर नहीं बची 6 साल की मासूम
मध्य प्रदेश के गुना में अंधविश्वास ने 6 साल की हर्षिता की जान ले ली। सांप काटने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए देवस्थल ले गए और समय पर इलाज न मिलने से बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
क्या रात में सीटी बजाने से सच में आ जाती है आत्मा? भारत के अलावा जापान, कोरिया और अमेरिका में भी प्रचलित हैं ऐसी धारणाएं
रात के समय सीटी बजाने को लेकर भारत समेत दुनिया के कई देशों में अलग-अलग मान्यताएं चली आ रही हैं। इनके पीछे कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, मगर सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यवहारिक कारणों की चर्चा जरूर होती है।
राह चलते अनजान लोगों ने महिला को बताया बेटे पर संकट, धार्मिक उपाय के नाम पर ठग लिए सोने के गहने
उज्जैन में दो शातिर ठगों ने धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर 72 साल की एक बुजुर्ग महिला से करीब डेढ़ तोला सोने के आभूषण ठग लिए। आरोपियों ने महिला को उसके बेटे पर संकट का डर दिखाकर जाल में फंसाया।
चावल देखकर भविष्य बताने का दावा करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म के आरोप में पहुंचा जेल
महासमुंद के बागबाहरा थाना क्षेत्र में चावल देखकर भविष्य बताने का दावा करने वाले कथावाचक और ज्योतिषाचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर के सिलयारी से पकड़ा गया।
क्या भूत-प्रेत वाकई होते हैं या यह सिर्फ दिमाग की उपज है? मनोवैज्ञानिक की चौंकाने वाली व्याख्या
मनोवैज्ञानिक इंजीनियर आर शंकर के अनुसार भूत दिखने के दावे असल में हैलुसिनेशन हैं, जो शिजोफ्रेनिया, बाइपोलर डिसऑर्डर और PTSD जैसी मानसिक बीमारियों से जुड़े होते हैं।