उपनाम: अंधविश्वास
हरदोई में अंधविश्वास का काला खेल, झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग के साथ हैवानियत
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में झाड़-फूंक करने वाले एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की के पिता को कमरे से बाहर भेजकर वारदात को अंजाम दिया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
वास्तु शास्त्र: भोजन की थाली में हाथ धोना और बिस्तर पर खाना क्यों है वर्जित, जानें ज्योतिषीय कारण
अक्सर जल्दबाजी में लोग खाना खाने के बाद उसी थाली में हाथ धो लेते हैं या बिस्तर पर बैठकर भोजन करते हैं, जिसे वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार बेहद अशुभ माना गया है।
टोंक में अंधविश्वास का काला खेल: 60 साल की महिला को डायन बताकर बेरहमी से पीटा
राजस्थान के टोंक जिले में एक बुजुर्ग महिला को डायन होने का आरोप लगाकर ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों से पीटा, जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैमूर में सांप के डसने के बाद झाड़फूंक पड़ी भारी, 15 साल के किशोर ने तोड़ा दम
बिहार के कैमूर जिले में छत पर सो रहे दो सगे भाइयों को जहरीले सांप ने काट लिया। परिवार के लोग समय रहते डॉक्टर के पास जाने के बजाय अंधविश्वास के चक्कर में पड़ गए, जिसके चलते एक भाई की मौत हो गई और दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
चंद्रपुर में तंत्र-मंत्र और वॉइस ऐप का खौफनाक खेल: पड़ोसी ने विधवा को जाल में फंसाया, पति की एक आदत ने बचाई जान
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने आवाज बदलने वाले ऐप और अंधविश्वास का सहारा लेकर एक विधवा महिला को प्रताड़ित किया। आरोपी ने महिला को पड़ोसी से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, लेकिन मृत पति की कॉल रिकॉर्डिंग की आदत के कारण उसका भंडाफोड़...
ओडिशा: विदेश से लौटे युवक ने काली मंदिर में काटी अपनी जीभ, खून से लथपथ हालत में मिला
ओडिशा के गंजाम जिले में एक युवक ने काली मां के मंदिर में अपनी जीभ काट ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चंद्रपुर में अंधविश्वास का खेल: पूजा और दैवीय शक्तियों के नाम पर महिला से 25.90 लाख की ठगी, 3 महिलाएं अरेस्ट
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में अंधविश्वास का सहारा लेकर एक महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों ने पति के इलाज और घर में सुख-समृद्धि का झांसा देकर पीड़िता से कुल 25 लाख 90 हजार रुपये ऐंठ लिए थे।
छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास का काला साया: महिला को टोनही बताकर किया सामाजिक बहिष्कार, 23 लोगों पर मुकदमा
महासमुंद जिले में एक महिला और उसके परिवार को जादू-टोने के संदेह में प्रताड़ित करने का शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसके बाद अदालत के हस्तक्षेप से 23 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
बेड के नीचे रखी ये चीज बढ़ा सकती है मानसिक तनाव, वास्तु शास्त्र के अनुसार तुरंत करें यह उपाय
वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार घर के बेड के नीचे अनावश्यक सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे मानसिक बेचैनी और नींद से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, इसलिए फालतू सामान को घर से हटाना ही बेहतर होता है।
कर्नाटक में अनोखा मामला: जज की कुर्सी पर काला जादू करने के आरोप में 65 साल की बुजुर्ग महिला गिरफ्तार
कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में कोर्ट रूम के भीतर जज की कुर्सी पर कथित तौर पर तंत्र-मंत्र करने के आरोप में पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है।
नागपुर में आस्था के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी: 'मां जगदंबा नाराज हैं' कहकर 81 साल की बुजुर्ग महिला से लूटे लाखों के गहने
नागपुर के इमामवाड़ा इलाके में अंधविश्वास का सहारा लेकर दो ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया और पूजा के बहाने उनके सोने के गहने लेकर फरार हो गए।
बिहार के गोपालगंज में सांपों का तांडव: 72 घंटे में 6 लोगों की मौत, अंधविश्वास और इलाज में देरी बन रही जानलेवा
बिहार के गोपालगंज जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही जहरीले सांपों का कहर देखने को मिल रहा है, जहां पिछले 3 दिनों में सर्पदंश से 6 लोगों की जान चली गई है जबकि डॉक्टरों ने समय रहते 50 से अधिक मरीजों को बचा लिया है।
राजगढ़: किचन में छिपे कोबरा ने स्कूल संचालक को डसा, झाड़फूंक के चक्कर में गई जान
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दूध रखने रसोई में गए एक निजी स्कूल संचालक को कोबरा सांप ने काट लिया। समय पर अस्पताल जाने के बजाय परिजन झाड़फूंक के फेर में पड़ गए, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई।
मऊ: दिव्यांग तांत्रिक की नृशंस हत्या का खुलासा, दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हुए खौफनाक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने अपने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मंडला के कन्या छात्रावास में तंत्र-मंत्र का साया: छात्राओं ने अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, मटके और नारियल बरामद
मध्य प्रदेश के मंडला में एक सरकारी कन्या शिक्षा परिसर से अंधविश्वास और सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है, जहां छात्राओं ने अधीक्षिका पर तांत्रिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।