उपनाम: अस्पताल
पटना: फैलोपियन ट्यूब में फंसा था गर्भ, फटते ही पेट में भर गया डेढ़ लीटर खून, ऐसे बची महिला की जान
पटना में एक महिला को जानलेवा स्थिति से बचाने के लिए डॉक्टर पंकज कुमार चौधरी ने एक जटिल सर्जरी को अंजाम दिया, जिसमें पेट से डेढ़ लीटर खून निकाला गया। महिला का गर्भ बच्चेदानी के बजाय फैलोपियन ट्यूब में ठहर गया था, जिससे वह फट गई थी।
ओडिशा: सांप के काटने पर जिंदा कोबरा लेकर अस्पताल पहुंची युवती, बारीपदा के मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप
ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक युवती सांप के काटने के बाद जिंदा जहरीला कोबरा हाथ में पकड़कर बारीपदा के पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंच गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया।
मध्य प्रदेश में आयुष्मान योजना को लेकर अस्पतालों का बड़ा विरोध, बाहर लटके 'बंद' के पोस्टर
मध्य प्रदेश में निजी अस्पतालों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते कई अस्पतालों के बाहर योजना बंद होने के पोस्टर देखे जा रहे हैं। अस्पताल संचालक बकाया भुगतान और नई शर्तों को लेकर सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं।
अशोकनगर: अस्पताल में नवजात बच्ची की गला घोंटकर हत्या, मां और दादी पर गहराया संदेह
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक सरकारी अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट के अंदर नवजात बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद परिवार की महिलाओं पर हत्या का शक जताया है।
तेलंगाना: अस्पताल की लापरवाही पर फूटा बेटे का गुस्सा, बीमार मां को 2 किलोमीटर व्हीलचेयर पर खींचकर पहुंचा विधायक के घर
सरकारी अस्पताल में बेड न मिलने और पांच घंटे तक अनदेखी के बाद एक बेटा अपनी किडनी की बीमारी से जूझ रही मां को व्हीलचेयर पर ही विधायक के घर ले गया।
कुरुक्षेत्र में मानवता शर्मसार: इकलौते भाई के शव को अस्पताल में छोड़कर 'समय नहीं है' कहकर चली गई बहन
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बहन अपने मृत भाई का अंतिम संस्कार करने के बजाय उसे अस्पताल में छोड़कर चली गई।
पाकिस्तान के अस्पताल में आग का मंजर: 8 सेकंड की जानलेवा दौड़, एक बच्चे को तो बचाया पर 14 मासूमों का दर्द रह गया
इस्लामाबाद के अस्पताल की नर्सरी में लगी भीषण आग के बीच नर्स रजिया नूरिन ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक नवजात की जान बचाई, लेकिन बाकी 14 बच्चों को खोने का मलाल उन्हें जिंदगी भर कचोटता रहेगा।
बिहार के नालंदा में बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, डॉक्टरों से मारपीट के बाद ठप हुईं सेवाएं
बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर उत्पात मचाया और डॉक्टरों के साथ मारपीट की, जिसके कारण अस्पताल की व्यवस्था ठप हो गई।
अस्पताल की बड़ी लापरवाही: बुजुर्ग महिला को चींटियों ने जिंदा नोचा, तड़प-तड़पकर हुई मौत
एक नर्सिंग होम की गंभीर लापरवाही के चलते 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। अल्जाइमर से पीड़ित महिला पर लाल चींटियों के झुंड ने हमला कर दिया था, जिससे उनके शरीर पर 1000 से अधिक घाव हो गए।
बाड़मेर जिला अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा, इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ के बाद डॉक्टरों से बदसलूकी
राजस्थान के बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में एक मरीज को रेफर करने की जिद को लेकर कुछ युवकों ने जमकर बवाल काटा। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवकों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने से चिकित्सा कर्मियों में भारी दहशत का माहौल है।
सीकर के सरकारी अस्पतालों में क्यूआर कोड से बनेगी ओपीडी पर्ची, लाइनों से मिलेगी राहत
सीकर के सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। 15 अगस्त के बाद क्यूआर कोड स्कैन करते ही ओपीडी टोकन और पर्ची की सुविधा मिल जाएगी।
पाकिस्तान: आजादी के जश्न में तब्दील हुई मातम में, कराची में हवाई फायरिंग से एक की मौत और 94 घायल
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कराची में हुई अंधाधुंध हवाई फायरिंग ने जश्न को दुखद हादसे में बदल दिया है, जिसमें 94 लोग घायल हुए और एक महिला की जान चली गई।
मंडला में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से युवक की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक 21 वर्षीय युवक की एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने के कारण मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और एंबुलेंस स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
सोनम वांगचुक का इलाज सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग खारिज कर दी है और उन्हें फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही इलाज कराने का निर्देश दिया है।
38 साल पहले अस्पताल में बदल गए थे दो बच्चे, DNA टेस्ट से खुला खौफनाक राज तो अस्पताल पर ठोंका मुकदमा
अमेरिका में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां जन्म के 38 साल बाद पता चला कि दो बच्चे अस्पताल में आपस में बदल दिए गए थे। अब दोनों व्यक्तियों ने अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।