उपनाम: अपराध
भोपाल में खौफनाक वारदात: दिनदहाड़े कारोबारी पर चाकू से 5 हमले, फेफड़े तक पहुंचा जख्म
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बैरागढ़ थाना क्षेत्र के पास एक कपड़ा कारोबारी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपियों ने घटना से एक दिन पहले ही पूरे इलाके की रेकी की थी।
बिहार: नशे में धुत्त दरोगा की गुंडागर्दी, मदद करने वाले आर्मी जवान पर चलाई गोली, आंख में लगा बारूद
हाजीपुर में शराब के नशे में एक दरोगा ने अपनी कार गड्ढे में फंसाने के बाद मदद करने आए आर्मी जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में जवान बाल-बाल बच गया, लेकिन बारूद के छींटे आंख में लगने से वह घायल हो गया है।
तेलंगाना: 6 लोगों की हत्या के आरोपी राजकुमार का शव मिला, जहर खाकर दी जान
रंगा रेड्डी जिले में छह लोगों की नृशंस हत्या करने के बाद से फरार चल रहे राजकुमार का शव कोथूर के पेंजरला गांव में बरामद हुआ है। पुलिस को मौके से कीटनाशक की एक बोतल मिली है और शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।
नूंह में शर्मनाक वारदात: चुनाव आयोग का फॉर्म भरने आई विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटो चालक समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज
हरियाणा के नूंह में एक विधवा महिला के साथ ऑटो चालक और उसके साथियों द्वारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता चुनाव आयोग के विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) का फॉर्म भरने आई थी।
मोतिहारी: DEO दफ्तर में हुई शख्स की मौत का रहस्य सुलझा, CCTV फुटेज से खुली सच्चाई
बिहार के मोतिहारी जिला शिक्षा कार्यालय में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों के बीच विभाग ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।
बाढ़ में हथियारबंद बदमाशों का कहर: ज्वेलरी दुकान में घुसकर की लाखों की लूट, दुकानदार को बनाया निशाना
बिहार के पटना जिले के अंतर्गत आने वाले बाढ़ अनुमंडल में नकाबपोश अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों के गहने और नकदी लूट ली है। घटना के बाद इलाके में भारी दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
मुंबई में सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, वॉचमैन ने शौचालय में बनाया हवस का शिकार
मुंबई के पायधुनी इलाके में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है...
पटना में दरिंदगी: पहले बिजली का करंट देकर अधमरा किया, फिर तार से घोंट दिया गला
पटना के धनरुआ में एक 20 वर्षीय विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेरहमी से जान लेने का आरोप लगा है।
दौसा: बस में पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर फरार; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
राजस्थान के दौसा जिले में एक चलती बस के भीतर पति-पत्नी के झगड़े ने खूनी मोड़ ले लिया। मेहंदीपुर बालाजी से लौटते समय पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी और फिर उसे लेकर गायब हो गया।
रीवा में पति को प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ा, पत्नी ने कॉलर पकड़कर की जमकर धुनाई
मध्य प्रदेश के रीवा में एक विवाहित युवक अपनी प्रेमिका के साथ होटल में पकड़ा गया, जिसके बाद पत्नी ने उसे घसीटते हुए थाने पहुंचाया।
वैशाली में महिला होमगार्ड सिपाही के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
बिहार के वैशाली जिले में एक महिला होमगार्ड सिपाही और उसकी बहन को अगवा कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है, जिसमें दुष्कर्म के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस अब इस मामले के अलग-अलग पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
ओडिशा: पिता ने किया बेटी का यौन शोषण और देह व्यापार के लिए बनाया दबाव, पीड़िता ने खुद को आग के हवाले किया
गंजाम जिले में एक युवती द्वारा आत्मदाह के प्रयास के मामले में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है, जिसने बेटी के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पिता उसे अन्य लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।
सोनीपत में इंसानियत शर्मसार: दुकानदार और उसके बेटे ने मासूम को दी तालिबानी सजा, वीडियो हुआ वायरल
हरियाणा के सोनीपत में एक बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट और उसे बिजली का करंट लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुकानदार को बच्चे पर बैटरी चोरी करने का शक था, जिसके बाद उसने अपने बेटे के साथ मिलकर मासूम को बुरी तरह प्रताड़ित किया।
पटना में दरिंदगी: 7 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी बिनोद दास गिरफ्तार
बिहार की राजधानी पटना में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बेउर थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर डकैती का खुलासा: 600 सीसीटीवी खंगालने के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई बड़ी लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से चार शातिर बदमाशों को दबोच लिया है।