पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। उन्हें अब जेड श्रेणी की जगह वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज तीन जून से शुरू हो रही है। जानिए भारत में इन मुकाबलों के लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर अहम जानकारी।
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करने वाली एम दीक्षा डोप परीक्षण में असफल रही हैं। इस वजह से अब वह कॉमनवेल्थ गेम्स में भी शिरकत नहीं कर सकेंगी।
पंजाब के जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय 45 वर्षीय दीपक पुजारा को दिल का दौरा पड़ गया, लेकिन वहां मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी डॉक्टरों ने तुरंत इलाज कर उनकी जान बचा ली। डॉक्टरों के इस प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फीफा विश्व कप 2026 में भले ही भारतीय टीम न खेल रही हो, लेकिन भारतीय मूल के चार खिलाड़ी अलग-अलग देशों की ओर से मैदान में उतरते नजर आ सकते हैं। यह 2006 के बाद पहला मौका होगा, जब भारतीय जड़ों वाला कोई फुटबॉलर विश्व कप में खेलेगा।
अफगानिस्तान के खिलाफ 7 जून से न्यू चंडीगढ़ में होने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले भारतीय टीम में बड़े बदलाव के आसार हैं। वर्कलोड को देखते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह आकिब नबी को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने अपना 368वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलकर न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी।
न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है, जिसमें भारतीय टीम करीब सात साल बाद किसी विदेशी दौरे पर पांच वनडे मुकाबले खेलेगी। यह सीरीज अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
फ्रेंच ओपन 2026 में ब्राजील के 19 वर्षीय जोआओ फोन्सेका ने दिग्गज नोवाक जोकोविच को तीसरे दौर में पांच सेटों के संघर्ष में हराकर बड़ा उलटफेर किया। यानिक सिनर समेत कई बड़े नाम पहले ही बाहर हो चुके हैं, जिससे तय है कि इस बार पुरुष एकल को नया चैंपियन मिलेगा।
शिक्षा के बाद अब खेलों में भी पहचान बनाने की दिशा में सीकर और नीमकाथाना में दो सिंथेटिक टेनिस कोर्ट तैयार किए जाएंगे, जिन पर करीब 40 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके बाद जिले के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
महज 11 साल की कार्ट रेसर अतीका मीर ने यूनान में 'चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर' अकादमी प्रोग्राम के दूसरे राउंड में क्वालिफाइंग, हीट रेस और फाइनल्स जीतकर अपने करियर की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की।
चैंपियंस लीग 2026 के रोमांचक फाइनल में पेरिस सेंट जर्मेन ने आर्सेनल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद पीएसजी ने शूटआउट में बाजी मारी।
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने 2026 से 2034 तक होने वाले 39 फीफा टूर्नामेंटों के भारतीय प्रसारण और स्ट्रीमिंग अधिकार खरीद लिए हैं। प्रसारण 11 जून से फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मैच के साथ शुरू होगा।
इस साल के अंत में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। यह मल्टी फॉर्मेट सीरीज 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक पांच अलग-अलग मैदानों पर खेली जाएगी।
भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 दक्षिण कोरियाई जोड़ी को सीधे सेटों में मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।